{"_id":"6645e41bdd39d3ec460041b9","slug":"nia-attach-property-of-top-terrorist-sartaj-ahmed-mantu-confiscated-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद पर शिकंजा: पुलवामा में NIA ने आतंकी सरताज अहमद मंटू की संपत्ति की कुर्क, अभी जेल में है कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद पर शिकंजा: पुलवामा में NIA ने आतंकी सरताज अहमद मंटू की संपत्ति की कुर्क, अभी जेल में है कैद
Thu, 16 May 2024 06:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 16 May 2024 06:00 PM IST
सार
एनआईए ने प्रतिबंधित आंतकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े शीर्ष आतंकवादी सरताज अहमद मंटू की सात अचल संपत्तियों को कुर्क किया है।
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित आंतकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े शीर्ष आतंकवादी सरताज अहमद मंटू की सात अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। आतंकी सरताज अभी जेल में बंद है।
विज्ञापन
आतंकवादी सरताज की संपत्ति में कश्मीर के पुलवामा जिले के किसरीगाम में 19 मरला और 84 वर्ग फुट की जमीन शामिल है। एनआईए की विशेष अदालत के आदेश पर यूए (पी) अधिनियम, 1967 की धारा 33 (1) के तहत बुधवार को इस संपत्ति को कुर्क कर लिया गया।
विज्ञापन
आतंकी सरताज को 31 जनवरी, 2020 को गिरफ्तार किया गया था और उसके कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए थे। उसके खिलाफ 27 जुलाई, 2020 को आरोप पत्र दायर किया गया था। इसमें कहा गया है कि वह जैश-ए-मोहम्मद के अपने पांच सह-आरोपी सदस्यों के साथ आतंकवादियों को कश्मीर घाटी में ले जाने में शामिल था।
विज्ञापन
बता दें कि एनआईए ने सिर्फ एक हफ्ते में जम्मू-कश्मीर में आतंकी गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई के तहत कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के एक और शीर्ष आतंकवादी की छह अचल संपत्तियों को कुर्क किया है।