फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NHPC's 43th Raising Day celebrated with great fanfare

धूमधाम से मनाया गया एनएचपीसी का 43वां स्थापना दिवस

Tue, 07 Nov 2017 11:34 PM IST
एस खजूरिया, अमर उजाला/ कठुआ
एस खजूरिया, अमर उजाला/ कठुआ Updated Tue, 07 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
NHPC's 43th Raising Day celebrated with great fanfare
- फोटो : AMAR UJALA

जलविद्युत के बाद पवन और उर्जा क्षेत्र में सफल विविधीकरण के साथ उभरे देश के सबसे बड़े पनबिजली संगठन एनएचपीसी ने मंगलवार को 43वां स्थापना दिवस मनाया। 

विज्ञापन

कठुआ जिले के माश्का स्थित सेवा दो पावर स्टेशन में उत्साह और राष्ट्रवादी सोच के साथ यह स्थापना दिवस मनाया गया।
कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योजना का हिस्सा बनाते हुए सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मदन लाल गुप्ता को परियोजना प्रबंधन द्वारा सम्मानित भी किया गया गया। इस मौके पर परियोजना के महाप्रबंधक राजन कुमार ने गुप्ता के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े एम एल गुप्ता समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान दे रहे हैं। नि:स्वार्थ भावना से चल रही उनकी सेवाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि गुप्ता ने बसोहली और आसपास के गरीब लोगों को मुफ्त चिकित्सा और दवाओं का बीड़ा उठाया है, जिससे समाज को भी प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं संबोधित करते हुए महाप्रबंधक ने बताया कि एनएचपीसी ने पानी से 6667 मेगावाट बिजली और पवन ऊर्जा से 50 मेगावाट बिजली उत्पादन किया है, जिसके बाद एनएचपीसी अब 10,000 मेगावाट क्षमता वाली पनबिजली, सौर और पवन क्षेत्रों में परियोजनाओं के साथ आगे बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि सेवा दो पावर स्टेशन माश्का ने अगस्त 2010 में कमीशन होने के बाद से अब तक ग्रिड को 4000 मिलियन यूनिट ऊर्जा की आपूर्ति की है। वहीं स्थापना दिवस के मौके पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लंगर भी लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed