{"_id":"5c639e69bdec224c80718199","slug":"nhm-personnel-will-be-sacked-if-they-do-not-return-to-work-in-48-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे में काम पर न लौटे तो बर्खास्त होंगे एनएचएम कर्मी, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे में काम पर न लौटे तो बर्खास्त होंगे एनएचएम कर्मी, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी
Wed, 13 Feb 2019 10:04 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदर्शनी मैदान पर पिछले तीन दिन से आमरण अनशन पर बैठे एनएचएम कर्मी रोहित सेठ और डा. रमण शर्मा की हालत मंगलवार को बिगड़ गई। दोनों को जीएमसी में भर्ती कराया गया, थोड़ी देर बाद रोहित वापस प्रदर्शनी मैदान आ गए। जबकि डा. शर्मा का जीएमसी में इलाज किया जा रहा है। अनशन पर अन्य तीन कर्मचारी डा. रमणीक सिंह, मोहम्मद आजम और मुनीर अंद्राबी बैठे हुए हैं। इस बीच जिला प्रशासन ने कर्मचारियों को 48 घंटे के भीतर ड्यूटी ज्वाइन न करने पर बर्खास्त करने की चेतावनी दी है।
कर्मचारियों की 30वें दिन भी काम छोड़ो हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। । प्रदर्शनी मैदान पर कर्मियों के साथ उनके अभिभावक भी धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो समझौता किया है, उस पर अमल किया जाए। उन्होंने कहा कि वे अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पिछली सरकार ने कर्मचारियों के साथ लिखित समझौता किया था, लेकिन उस पर काम नहीं किया जा रहा है। कर्मचारी नियमितीकरण, वेतन विसंगतियां दूर करने आदि की मांग कर रहे थे। इस बीच नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी इंडियन के प्रदेश प्रधान राजेश गुप्ता ने प्रदर्शनी मैदान पर पहुंचकर कर्मियों के आंदोलन को समर्थन किया। उन्होंने कर्मियों की मांगों की अनदेखी करने पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल मामले को गंभीरता से लेते हुए हस्तक्षेप करें।