{"_id":"3132a3adecaa7d8aa2ed2dfa056065c6","slug":"news-story-on-shri-shakti-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी हुई क्रेक, बाल-बाल बची श्रीशक्ति एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी हुई क्रेक, बाल-बाल बची श्रीशक्ति एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 18 Jan 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार देर रात माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा से नई दिल्ली जा रही श्री शक्ति एक्सप्रेस बाल-बाल बच गई। उधमपुर और रामनगर के मध्य शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे से पहले ही ट्रैक पर रेलवे गश्ती दल ने ठंड के कारण पटरी के ज्वाइंट को टूटा पाया और तुरंत श्रीशक्ति ट्रेन को समय रहते खतरे का सिगनल दिखाकर रुकवा दिया।
विज्ञापन
क्रेक पटरी को एक घंटे तक वरिष्ठ खंड अभियंता रेल पथ सुरेंद्र सिंह की देखरेख में दुरुस्त करवाया गया। उसके बाद नई दिल्ली के लिए श्रीशक्ति रवाना हो सकी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उधमपुर-रामनगर के बीच गश्त के दौरान गश्ती दल में शामिल मोहिंद्र पाल एवं मोहम्मद अशरफ खान ने देखा कि रेल की पटरी का ज्वाइंट क्रेक है।
विज्ञापन
उन्होंने सामने से आ रही श्रीशक्ति को खतरे का सिगनल दिखाकर मौके से करीब दो सौ मीटर पहले ही रुकवा दिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना देकर वरिष्ठ खंड अभियंता रेल पथ सुरेंद्र सिंह को बुलाया और उनकी देखरेख में एक घंटे तक क्रेक पटरी की आपातकालीन मरम्मत करवाकर नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
उधर ट्रेन के करीब डेढ़ घंटे तक रुकने के चलते मुसाफिरों को कड़ाके की ठंड में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ट्रेन में माता वैष्णो देवी के श्रद्धालु दर्शन कर वापस जा रहे थे।