घायल कैलाशो कर रही थी बेटे की शादी की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के नापाक गोलों ने घायल कैलाशो देवी के घर गम का माहौल बना दिया है। जिस घर में दो महीने के बाद शादी की शहनाइयां बजनी हैं, उस घर में अब सब मायूस हैं।
कैलाशो अपने बेटे की शादी की तैयारियां कर रही थीं, लेकिन पाक गोलों ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। वह अब भी मेडिकल कालेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती है।
डाक्टरों ने महिला की एक टांग का कुछ हिस्सा काट दिया है। गोलों के छर्रों से टांग बुरी तरह से घायल हुई थी। वह अभी बेहोशी में है और उसे यह भी नहीं पता कि उसकी टांग का कुछ हिस्सा काट दिया है।
पहली बार इस गांव में गिरे गोले
कैलाशो देवी के दो बेटे हैं। अभी दोनों की शादी होनी है। बड़े बेटे राजिंदर की शादी इसी साल दिसंबर महीने में होनी है। वह सीआईएसएफ में पश्चिम बंगाल में तैनात है। छोटा बेटा अजय भी बीएसएफ में तैनात है।
राजिंदर कुछ दिन में घर आने वाला है, लेकिन मां के घायल होने की सूचना पाकर वह पहले ही आ गया। अस्पताल में कैलाशो की देखभाल के लिए मौजूद रिश्तेदारों से बात करने पर बताया गया कि शनिवार की रात वह शौचालय जाने के लिए बाहर निकली।
रात करीब साढ़े दस बजे एक गोला आकर घर के आंगन में गिरा और इसके छर्रों ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। छर्रे टांग पर लगे। इसके बाद अफरातफरी मच गई। रिश्तेदारों का कहना है कि सांबा के मावा गांव में पहली बार पाक गोले गिरे हैं। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ।