{"_id":"c40e84bb737e80ac913c26e6882c5c4d","slug":"news-story-on-langar-committees-tax-exemption-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंगर कमेटियों को दिलाएंगे टैक्स में छूट: निर्मल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंगर कमेटियों को दिलाएंगे टैक्स में छूट: निर्मल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 04 May 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान लंगर कमेटियों को सामानों की ढुलाई में इंट्री टैक्स में छूट दिलाने का वादा किया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि वह इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
राज्य के प्रवेश द्वार लखनपुर में निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक्साइज और कामर्शियल टैक्स विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में लंगर कमेटियों को किसी भी प्रकार की रियायत का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा कि लंगर कमेटियों को रियायत देना अनिवार्य है। उन्होंने दोनों विभागों से लंगर कमेटियों की संख्या और लंगर सामग्री लेकर आने वाले मालवाहक वाहनों की संख्या से संबंधित आंकड़े लिए।
विज्ञापन
आबकारी विभाग के डीसी राजेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जिसके तहत लंगर कमेटियों को विशेष छूट दी जा सके।