फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news story on indian national youth fest

जेयू की विजेता टीम की नजर अब इंदौर नेशनल यूथ फेस्टिवल पर

Sun, 25 Jan 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 25 Jan 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
news story on indian national youth fest

अब इंदौर नेशनल यूथ फेस्टिवल पर पूरी निगाहें हैं। अभी हाल ही में नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में मेजबान रही जम्मू यूनिवर्सिटी की टीम ओवरआल तीसरे स्थान पर चैंपियन बनने में सफल रही, जिसकी पूरी नजर अब देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में होने जा रहे राष्ट्रीय युवा महोत्सव पर है।

विज्ञापन


तीसवें नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल की मेजबानी कर चुकी जम्मू यूनिवर्सिटी की टीम को ओवर आल तीसरे स्थान पर चैंपियन बनने का सौभाग्य हासिल हुआ, जिससे जम्मू यूनिवर्सिटी की टीम नेशनल यूथ फेस्टिवल में शामिल होने तथा अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का पूरा अवसर मिलने जा रहा है।
विज्ञापन


लिहाजा जम्मू यूनिवर्सिटी की टीम के हौसले बुलंद हैं और अभी से अभ्यास में टीम के हर सदस्य जुट गए हैं। उल्लेखनीय है कि जम्मू यूनिवर्सिटी की टीम ने वेस्टर्न सोलो में प्रथम स्थान हासिल किया था, जबकि ग्रुप सांग इंडियन में भी पहले स्थान पर रहने का गौरव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लासिकल वोकल सोलो में दूसरा स्थान जम्मू यूनिवर्सिटी की टीम को मिला। इस आधार पर सफलता अर्जित कर चुकी टीम को पूरी तरह से नेशनल यूथ फेस्टिवल इंदौर में जाने का रास्ता साफ है और वे अभी से पूरे मनोयोग से अभ्यास में जुट चुकी है।

टीम में जोश और उत्साह भरा है, क्योंकि हाल ही में जम्मू यूनिवर्सिटी में आयोजित यूथ फेस्टिवल के अनुभव को भी टीम के हर सदस्य आधार बना सकते हैं ताकि वे लक्ष्य को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भी हासिल करने मे कामयाब हो सकें।


इस संबंध में जम्मू यूनिवर्सिटी के डीन, स्टूडेंट्स वेल्फेयर प्रो.पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि 12 से 16 फरवरी तक पांच दिवसीय नेशनल यूथ फेस्टिवल इंदौर में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए जम्मू यूनिवर्सिटी की टीम तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed