{"_id":"55a0d1caf76b7727a0c5e9f6af7bfa65","slug":"news-story-on-deputy-cm-nirmal-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा के सुरक्षाकर्मी का बेटा बना उपमुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा के सुरक्षाकर्मी का बेटा बना उपमुख्यमंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 01 Mar 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के महाराज हरि सिंह की करीबी सुरक्षा में तैनात रहने वाले सुरक्षाकर्मी के बेटे डा. निर्मल सिंह रविवार को जब उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए मंच की ओर बढ़ रहे थे तो हाल में बैठे उनके पिता मंद-मंद मुस्कुरा रहे थे।
विज्ञापन
आज उन्हें अपने बेटे की कठिन मेहनत का फल वजीर के रूप में देखने को मिल रहा था। खासबात यह है कि उनके बेटे ने मुस्लिम बहुल प्रदेश में पहले भाजपा मंत्री के रूप में शपथ ली।
विज्ञापन
पिछले लोकसभा चुनाव में टिकत वितरण के दौरान काफी मशक्कत करने वाले डा. निर्मल सिंह को रियासत की राजनीति में अहम स्थान पाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
हालांकि रियासत में गठबंधन सरकार की संभावनाओं के बाद डा. सिंह भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री पद के लिए एकमात्र सर्वसम्मत उम्मीदवार रहे।
25 साल के लंबे राजनीतिक जीवन में डा. निर्मल सिंह ने लोकसभा और विधानसभा के कई चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें पहली बार जीत का स्वाद विधानसभा चुनाव 2014 में ही मिल पाया।
उन्होंने बिलावर विधानसभा क्षेत्र में तत्कालीन सहकारिता राज्यमंत्री मनोहर लाल को 18 हजार मतों से पराजित किया।