फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news story on 5th phase jammu kashmir assembly election

पांचवें चरण में अधिकतर चुनाव एलओसी के पास

Sun, 07 Dec 2014 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 07 Dec 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
पांचवें चरण के चुनाव को चार जिलों में सुरक्षाबलों की तैनाती शुरू कर दी गई है। खासकर अरनिया के कठार में हुए हमले और नौशेरा में आतंकी हमले की साजिश को देखते हुए अभी से जवानों को तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन


पांचवें चरण के चुनाव में जम्मू, सांबा, कठुआ और राजोरी जिले में मतदान होगा और ये सभी जिले नियंत्रण रेखा के  साथ जुड़े हुए हैं। चारों की नियंत्रण रेखा पर पिछले कुछ साल से आतंकी हमले बढ़े हैं और नियंत्रण रेखा के पास सुरंगें तक खोदी हुई मिलीं। ऐसे में पांचवां चरण सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर को इन चार जिलों की 20 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। इनमें आरएस पुरा, सांबा, विजयपुर, हीरानगर, छंब, सुचेतगढ़, मढ़, अखनूर, राजोरी, नौशेरा के क्षेत्र ऐसे हैं, यहां अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर कई समय से घुसपैठ करने के प्रयास किए जा रहे हैं और एलओसी के पास आतंकी हमले हुए हैं। 20 दिसंबर को चुनाव होगा और आशंका जताई गई है कि आतंकी चुनाव में खलल डालने की कोशिश में हैं। इसलिए किसी भी आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए सुरक्षाबलों को तैनात करना शुरू कर दिया गया है।

नियंत्रण रेखा से सटे गांव में पुलिस, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ आदि सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को तैनात किया गया है। गृह विभाग के प्रधान सचिव सुरेश कुमार का कहना है कि पांचवें चरण के चुनाव को लेकर इन सभी जिलों की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी एजेंसियां अपने स्तर पर काम कर रही हैं।

रात को भी वीडियोग्राफी

आतंकी हमलों के बीच पुलिस ने भी अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। रात के समय चलने वाले वाहनों की वीडियोग्राफी शुरू की गई है, ताकि हर किसी पर नजर रखी जा सके। पुलिस ने नाकों पर चेकिंग बढ़ा दी है। सीमांत इलाकों के नाकों में इजाफा किया गया है।


साथ ही रात की गश्त को बढ़ा दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की भी कोई घटना होने से रोका जाए। एसएसपी उत्तम चंद का कहना है कि पुलिस किसी भी तरह के हमले से निपटने को तैयार है। कोई आतंकी घुसपैठ कर आ भी गया तो नाकों पर मारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed