{"_id":"3652f88101e47cbdf5de1274f25af4eb","slug":"news-regarding-promotion-of-dig-rank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, क्यों अटक गए डीआईजी रैंक के प्रोमोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, क्यों अटक गए डीआईजी रैंक के प्रोमोशन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 23 Jun 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य पुलिस में कार्यरत 1997 बैच के अधिकारियों को प्रमोशन के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद भी इन अधिकारियों को विभाग प्रमोशन नहीं दे रहा। इसका कारण है कि विभाग में डीआईजी रैंक के अधिकारियों की कमी है। यदि इन अधिकारियों को प्रमोशन दी जाती है तो विभाग के पास इस रैंक के अधिकारियों की कमी हो जाएगी।
विज्ञापन
ऐसे में विभाग कुछ एसएसपी रैंक के अधिकारियों को प्रमोट कर डीआईजी बनाने की सोच रहा है। जानकारी के अनुसार 1997 बैच के अधिकारियों में गरीब दास, आलोक कुमार, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, एके अत्री, जानी विलियम और विप्लव कुमार चौधरी शामिल हैं। इन अधिकारियों की पिछले एक साल से प्रमोशन लंबित चल रही है। इस समय विभाग के पास 27 आईजी रेंक के अफसर हैं, जिनमें छह डेपुटेशन पर हैं।
विज्ञापन
यदि डीआईजी रैंक के अधिकारियों को प्रमोशन दी गई तो आईजी रैंक के अधिकारियों की गिनती 30 से ऊपर चली जाएगी। ऐसे में डीआईजी रैंक के अधिकारियों की कमी हो जाएगी। इस समय राज्य में 20 डीआईजी स्तर के अधिकारियों के पद हैं। इनमें से एक अधिकारी का हाल ही में रिटायरमेंट हुआ। पांच डेपुटेशन पर हैं। दो की अगले साल रिटायरमेंट हैं।
विज्ञापन
ऐसे में एक साल तक विभाग के पास दस से भी कम डीआईजी रैंक के अधिकारी रह जाएंगे। इसकी वजह से इन अधिकारियों को प्रमोशन नहीं दी जा रही। सूत्रों की मानें तो कुछ एसएसपी रैंक के अधिकारियों को आउट आफ टर्न प्रमोशन देने की योजना चल रही है। विभाग कुछ ईमानदार अधिकारियों की सूची तैयार कर रहा है।