फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news regarding health

Jammu News: स्वास्थ्य मंत्री से अरनिया अस्पताल को अपग्रेड करने की मांग

विज्ञापन
news regarding health
-स्कीना इत्तू से मिला क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

अरनिया। भाजपा नेता सुनील दत्त शास्त्री की अगुवाई में सीमा क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री स्कीना इत्तू से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अरनिया अस्पताल के अपग्रेडेशन और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सीमा पर बार-बार गोलीबारी के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। घायलों को समय पर इलाज न मिलने कई बार जान तक चली जाती है। इस स्थिति में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना जरूरी है। इस पर मंत्री ने निदेशक स्वास्थ्य विभाग को तत्काल संज्ञान लेने के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे। भाजपा नेता सुनील ने बताया कि मंत्री से जल्द अस्पताल में उपकरण व स्टाफ बढ़ाने के कदम उठाए जाने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed