जम्मू। अभिनव थियेटर में शनिवार को कार्यक्रम में एलजी मनोज सिन्हा ने डॉ. वैदेही तमन की पुस्तक अभिनवगुप्त: द वॉयस ऑफ इटरनल शिव और आकृति शर्मा की रघुनाथ टेंपल, चन्नी परात: हिडन हेरिटेज ऑफ सुंदरबनी का विमोचन किया। एलजी ने कहा कि शोध, अध्ययन और लेखन के ऐसे प्रयासों को संस्थागत प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालयों, स्कूलों और सांस्कृतिक संस्थानों से युवा पीढ़ी को अभिनवगुप्त जैसे चिंतकों से परिचित कराने का आह्वान किया। समारोह में विधायक अरविंद गुप्ता ने कहा कि आचार्य अभिनवगुप्त की प्रतिमा का अनावरण सहित विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करना सुखद है। कार्यक्रम में आचार्य अभिनवगुप्त पर आधारित लघु नाटिका का मंचन और डाक्यूमेंटी फिल्म दिखाई गई। संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव बृज मोहन शर्मा, एसीबी निदेशक शक्ति कुमार पाठक, मंडलायुक्त रमेश कुमार, आईजी तेजिंदर सिंह, डीसी डॉ. राकेश मिन्हास आदि माैजूद रहे।
लोगो जारी : युवाओं को कला-साहित्य से जोड़ने के लिए जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी (जेकेएएसीएल) का नया लोगो जारी किया गया। ब्यूरो

अभिनव थियेटर परिसर में जेकेएएसीएल का नवीन लोगो लांच करते एलजी मनोज सिन्हा व अन्य लोग। समारोह

अभिनव थियेटर परिसर में जेकेएएसीएल का नवीन लोगो लांच करते एलजी मनोज सिन्हा व अन्य लोग। समारोह

अभिनव थियेटर परिसर में जेकेएएसीएल का नवीन लोगो लांच करते एलजी मनोज सिन्हा व अन्य लोग। समारोह