फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about vaishno devi

वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालु ये खबर जरुर पढ़ें

Wed, 13 Aug 2014 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 13 Aug 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
news about vaishno devi

इन दिनों वैष्णो देवी के लिए चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा लगातार प्रभावित चल रही है। बुधवार को भी दोपहर बाद हेलीकाप्टर सेवा को त्रिकुटा पहाडि़यों पर धुंध होने के कारण रोकना पड़ा। पिछले दो हफ्तों से एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरा, जब पुरा दिन हेलीकाप्टर उड़ान भर सके हों।

विज्ञापन


पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार बुधवार देर शाम तक अठारह हजार यात्री पंजीकरण करवाने के बाद दर्शन को जा चुके थे, जबकि, कक्ष बंद होने में अभी समय शेष था।
विज्ञापन


सुबह तड़के मौसम साफ होने पर हेलीकाप्टर की उड़ानों का सिलसिला शुरू हुआ। लेकिन, 11 बजे के करीब त्रिकुटा पहाडि़यों पर धुंध छाने  से हेलीकाप्टरों की उड़ान को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बड़ी संख्या में यात्रियों को घोड़े अथवा पालकी का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा। हेलीकाप्टर सेवा के प्रभावित होने से सबसे अधिक असर उन यात्रियों पर हो रहा है, जो आनलाइन बुकिंग करवा चुके हैं। गौरतलब है कि बरसात के दिनों में ऐसे हालात अक्सर पैदा होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed