फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about row in kupwara

कश्मीर: थाने में मौत, तीन पुलिस कर्मी गिरफ्तार

Sat, 14 Feb 2015 01:14 PM IST
Updated Sat, 14 Feb 2015 01:14 PM IST
विज्ञापन
news about row in kupwara

पुलिस हिरासत

विज्ञापन
में हत्यारोपी नजीर अहमद की मौत के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी अबूरा पुलिस चौकी में तैनात थे। इनके खिलाफ कुपवाड़ा पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, राज्यपाल एनएन वोहरा ने शुक्रवार को कुपवाड़ा के पलहलन और त्रेहगाम में युवाओं की मौत से संबंधित मामलों की विस्तृत रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक के राजिंद्रा को पेश करने को कहा।

दिल्ली से राज्यपालों के सम्मेलन से लौटने के बाद राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक के साथ दोनों मामलों पर चर्चा कर कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने महानिदेशक को निर्देश दिए कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की रिपोर्र्ट उन्हें सौंपी जाएं।

समझा जाता है कि राज्यपाल की सख्ती के बाद ही गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार पुलिस कर्मियों में मुंशी मोहम्मद हुसैन, सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल फैयाज अहमद और कांस्टेबल फैयाज अहमद शामिल हैं। उधर, पुलिस हिरासत में हत्यारोपी नजीर अहमद की मौत से भड़के आक्रोश के बाद तीसरे दिन शुक्रवार को कुपवाड़ा में हालात काबू में रहे।

धारा 144 के चलते जिले में एक-दो जगहों पर हल्के पथराव के अलावा हालात काबू में रहे और कहीं हिंसा नहीं भड़की। जिला मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़कों को सील कर दिया गया था। एसपी राहुल मलिक ने बताया कि शुक्रवार को स्थिति सामान्य रहने के बाद यह फैसला लिया गया है कि शनिवार को जिले में लागू धारा 144 हटाया जाएगा। लेकिन संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त संख्या में जवानों को तैनात किया जाएगा।

शनिवार को नहीं रहेगी कोई पाबंदी: मलिक

news about row in kupwara

कुपवाड़ा जिले में दो दिन चले बवाल को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को भी जिले में पाबंदियां लागू की गई थी। छिटपुट घटनाओं के अलावा स्थिति काबू में रही। प्रशासन ने शनिवार को पाबंदियां लागू नहीं करने का फैसला लिया है।  गौरतलब है कि पुलिस हिरासत में हत्यारोपी नजीर अहमद की मौत के बाद भड़के आक्रोश के चलते कुपवाड़ा में बुधवार और वीरवार को जमकर बवाल हुआ था।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस कर्मियों के बीच जिले के कई इलाकों में भिड़ंत भी हुई, जिसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने जिले में धारा 144 लागू कर दिया था। इसी के चलते जिले में शुक्रवार को भी पाबंदियां लागू की गई। पाबंदियों के चलते जिले में एक-दो जगहों पर हल्के पथराव के अलावा हालात काबू में रहे और कहीं हिंसा नहीं भड़की।

जिला मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़कों को सील कर दिया गया था। एसपी राहुल मलिक ने बताया कि शुक्रवार को स्थिति सामान्य रहने के बाद यह फैसला लिया गया है कि शनिवार को जिले में लागू धारा 144 हटाया जाएगा। पाबंदियां भी लागू नहीं की जाएगी, लेकिन संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त संख्या में जवानों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में हालात सामान्य रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed