फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about ragging in colleges

जम्मू के कालेजों में रैगिंग पर नकेल की तैयारी

Tue, 16 Jun 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 16 Jun 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
news about ragging in colleges

कालेजों में नए सेशन के साथ रैगिंग पर नकेल कसने की तैयारी की जा रही है। कालेज लाइफ में पहला कदम रखने वाले नए चेहरे किसी तरह से मुरझाएं नहीं, इसके लिए काफी तामझाम किया जा रहा है। इसी तरह विश्वविद्यालय जम्मू कैंपस में भी रैगिंग पर सख्ती की जाएगी। रैगिंग के मामलों को रोकने और उन पर नजर रखने के लिए शीघ्र एंटी रैगिंग कमेटियों के गठन के साथ एंटी रैगिंग स्क्वायड सक्रिय होंगे।

विज्ञापन


विवि प्रशासन की ओर से कालेजों को जरूरी हिदायतें जारी की गई हैं। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि रैगिंग को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय कैंपस और मान्यता प्राप्त कालेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय में रैगिंग से निपटने के लिए रैगिंग कमेटी के साथ रैगिंग स्क्वायड अलग से काम करेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए कैंपस में पंद्रह स्थानों को चुना गया है। दाखिला लेने आने वाले विद्यार्थियों को पंपलेट और प्रोस्पेक्टस में रैगिंग के बारे में जागरूक किया जाएगा। पिछले पांच साल में एक मामले को छोड़कर कैंपस में रैगिंग का कोई मामला नहीं आया है। रैगिंग के लिए तय व्यवस्थाओं के साथ विद्यार्थियों को अधिक जागरूक करने पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए रैगिंग कमेटी के साथ रैगिंग स्क्वायड बनाए गए हैं, जिसमें सदस्य अपने स्तर पर रैगिंग की जांच करके रैगिंग कमेटी या अन्य दूसरी संबंधित एजेंसी को तत्काल रिपोर्ट करेंगे। विद्यार्थियों के लिए रैगिंग की शिकायत करने के लिए यूजीसी के मानदंडों के तहत आन लाइन सुविधा भी शुरू की गई है।


क्या है रैगिंग

रैगिंग की कानूनी परिभाषा के अनुसार कोई भी ऐसा काम जिससे छात्र को शारीरिक, मानसिक या फिजियोलॉजिकल नुकसान हो सकता हो या छात्र को टीज करना या उसको चुटकुलों की मदद से गाली निकालना या उनको प्रताड़ित करना, जिससे वह शर्म या आत्मग्लानि महसूस करे या उसको ऐसा काम करने के लिए कहना या उससे ऐसा काम करवाना, जिसे वह सामान्य परिस्थितियों में नहीं करना चाहे, को रैगिंग कहा जाता है।

क्या है कार्रवाई का प्रावधान

रैगिंग करने पर गिर सकती है गाज
कक्षाओं से निलंबित करना
आरोपी छात्र को छात्रवृत्ति नहीं देना

परीक्षा या किसी अन्य टेस्ट में बैठने की इजाजत न देना
कोई मीट, प्रतियोगिता, यूथ फेस्टिवल से बाहर रखना
हास्टल सुविधा से निलंबित करना

दाखिले को रद्द करना
संस्थान से बर्खास्त करना
किसी भी संस्थान में जाने की इजाजत न देना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed