फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about heavy rush of amarnath pilgrims

पंजीकरण और असुविधाओं से श्रद्धालु परेशान

Mon, 06 Jul 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 06 Jul 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
news about heavy rush of amarnath pilgrims

जम्मू हाट में बनाए करंट पंजीकरण काउंटर, मेडिकल काउंटर और सुविधाओं के अभाव के चलते रविवार को यात्रियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान यात्रियों ने राज्य सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर कड़ा रोष व्यक्त किया। पंजीकरण काउंटर की ओर से कोटा खत्म होने की सूचना एनाउंस होने के दौरान ही सुबह से लाइन में खड़े यात्रियों में गुस्सा व्याप्त होने लगा।

विज्ञापन


यात्रियों ने सरकार और विभाग के ऊपर अव्यवस्था का आरोप लगाकर कहा कि सरकार को चाहिए था कि वह निर्धारित कोटे के बजाय ज्यादा से ज्यादा कोटा रखे, ताकि पंजीकरण के लिए पहुंचने वाले यात्रियों को पंजीकरण पर्ची दी जाए। जम्मू हाट में बनाए मेडिकल काउंटर में दो से तीन डाक्टर हैं, जिसमें यात्रियों का मेडिकल टेस्ट करने में काफी समय लगता है।
विज्ञापन


कानपुर से आए राधे श्याम और उत्तर प्रदेश के विनोद गुप्ता ने बताया कि वह अपने परिवारजनों के साथ पिछले तीन दिन से पंजीकरण के लिए भटक रहे हैं। पहले सरस्वती धाम में गए तो कोटा खतम होने पर दूसरे स्थान में जाने के लिए कहा गया। दो दिन से जम्मू हाट में लाइन में लगने के बावजूद अभी तक उन्हें पंजीकरण की पर्ची नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही ग्वालियर से आए रामचरण गुप्ता और फूल सिंह ने बताया कि मेडिकल काउंटर में लंबी लाइन और कम डाक्टरों के चलते मेडिकल प्रमाण पत्र लेने में भी काफी समय लग रहा है।

श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे बढ़ा कोटा बौना पड़ा
भगवान शिव को बाबा बर्फानी के रूप में दर्शन करने के लिए यात्रियों में जोश और आस्था का प्रतीक अच्छा-खासा देखने को मिल रहा है। यात्रा के लिए काफी संख्या में बिना पंजीकरण के यात्रियों का पहुंचना लगातार जारी है। इसके साथ ही करंट पंजीकरण काउंटरों के चलते काफी संख्या में यात्री पंजीकरण काउंटरों में अपना पंजीकरण करवाने के लिए जुटे हुए हैं।

पंजीकरण काउंटरों में निर्धारित कोटे के अलावा रविवार को यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दो सौ कोटा और बढ़ाया गया। शनिवार को जम्मू हाट में बनाए पंजीकरण काउंटर में यात्रियों के लिए आठ सौ के करीब निर्धारित कोटा रखा गया था। रविवार को सुबह नौ सौ के करीब कोटा रखा गया था, लेकिन यात्रियों की संख्या बढ़ने के चलते दो सौ कोटा बढ़ाया गया, जिसमें छह सौ का कोटा बालटाल और पांच सौ का कोटा पहलगाम के लिए रखा गया था।

सुबह आठ बजे के साथ शुरू हुए पंजीकरण कार्य के दौरान लोगों की भारी भीड़ के चलते पंजीकरण का काम सुबह ग्यारह बजे के साथ ही खत्म हो गया। विभाग की ओर से अतिरिक्त कोटा बढ़ाए जाने के बावजूद पंजीकरण के लिए यात्रियों में मारामारी हो रही है। तड़के  लाइन में लगने के बाद ही लोगों को पंजीकरण पर्ची मिलना संभव हो पा रही है।

जम्मू हाट में पंजीकरण के लिए अतिरिक्त काउंटर बनाए जाने के बावजूद लोगों की पंजीकरण की समस्या हल नहीं हो पा रही है। बाबा बर्फानी के दर्शन की लालसा मन में लेकर पहले से ही पंजीकृत यात्री यात्रा से पूर्व ही जम्मू में पहुंच रहे हैं। वहीं पहले से ही पंजीकृत यात्री करंट पंजीकरण काउंटर में पहुंचकर अपना पहले से पंजीकृत पर्ची को रद्द करवाकर नया पंजीकरण पर्ची बनाकर यात्रा के लिए जल्द प्रस्थान करने की मांग कर रहे हैं।


विभाग के कर्मचारियों के लिए भी समस्या बनी हुई है कि पहले से ही पंजीकृत यात्रियों की पर्ची को रद्द करवाकर नए पंजीकरण पर्ची तैयार करने के कारण अन्य गैर पंजीकृत यात्रियों को पंजीकरण कोटा पूरा नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed