फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about heavy rain in jammu kashmir

आसमान से तबाही की बारिश, तीन की मौत

Tue, 17 Mar 2015 09:58 AM IST
Updated Tue, 17 Mar 2015 09:58 AM IST
विज्ञापन
news about heavy rain in jammu kashmir

चैत्र के महीने में सावन सी झड़ी ने पूरी रियासत में भीषण उत्पात मचा रखा है। घाटी समेत रियासत के ज्यादातर इलाके देश-दुनिया से कट चुके हैं। भूस्खलन से तीन मौतें हुईं। श्रीनगर में विमान सेवाएं दिन भर ठप रहीं। मां वैष्णो देवी के लिए चॉपर सेवा बंद रही। जम्मू-श्रीनगर के बीच नेशनल हाईवे बंद होने से हजारों वाहन और मुसाफिर फिर रास्ते में अटक गए हैं।

विज्ञापन


ज्यादातर सड़क मार्ग पूर्ण या आंशिक रूप से बंद हैं। जम्मू में तवी के चौथे पुल का एक हिस्सा फिर बह गया है। जम्मू संभाग में तीन स्थानों पर वज्रपात हुआ। कई जगह ओले गिरे। उझ दरिया खतरे के निशान को पार कर गया। तवी, चिनाब, झेलम सहित सभी दरिया और नाले उफान पर हैं। करीब ढाई लाख हेक्टेयर जमीन पर खड़ी गेहूं और सरसों की फसल आधी से ज्यादा चौपट हो चुकी है।
विज्ञापन


संचार, बिजली और पानी सेवाएं भी अस्तव्यस्त हैं। हर तरफ तबाही का मंजर है। स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन ने विंटर जोन की दसवीं की परीक्षा के पहले पेपर को स्थगित कर दिया है। बोर्ड की सचिव वीना पंडिता ने बताया कि इसकी नई तिथि का एलान बाद में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान हिमस्खलन के चेतावनी जारी की गई है। कमिश्नर ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। सूरनकोट इलाके के गांव सफदवली में समीना (20) और अवंतीपोरा के सूनरगुंड इलाके में चार साल की बच्ची हुदा जान की भूस्खलन में फंसने से मौत हो गई।

खतरे के निशान से ऊपर नदी

news about heavy rain in jammu kashmir

पुंछ जिले में भूस्खलन में दबने से एक व्यक्ति की मौत होने का समाचार है। सीमावर्ती क्षेत्र आरएस पुरा में निक्की तवी इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति के चलते हाई अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है। कठुआ में 24 घंटों में 70 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

कठुआ के बेरल गांव, रामकोट, दुरंग, कोहग, बिलावर के कई बच्चे 12वीं की परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंच पाए। उझ दरिया में सोमवार को पानी का बहाव 85 हजार क्यूसेक्स को पार कर गया। यह स्तर खतरे के निशान से लगभग दोगुना है। कठुआ के बग्याल मोड़ के निकट स्थित एक कारखाने पर बिजली गिरने से उसमें आग लग गई।

राजोरी के पलूलियां क्षेत्र में बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। बथूनी क्षेत्र में पशुशाला ढहने से तीन पशुओं की मौत हो गई है। श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सैकड़ों पैसेंजर फंसे रहे। श्रीनगर की 14 उड़ानों को जम्मू से ही दिल्ली के लिए मोड़ दिया गया।

एसआरटीसी के जनरल मैनेजर (आपरेशन) आरएस जम्वाल ने कहा कि रोजाना 40 बसें श्रीनगर व आसपास के क्षेत्रों में जाती है, सोमवार को एक भी नहीं भेजी गई। मुगल रोड बंद है। श्रीनगर-बारामुला और श्रीनगर-काजीगुंड रेल सेवा भी स्थगित रही।

गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, गुरेज, टंगधार, राजदान पास, साधना पास, जोजिला पास सहित पवित्र अमरनाथ गुफा की ओर जाने वाले दोनों मार्गों पर भारी बर्फ जमा है।

बस खाई में गिरी, 31 जख्मी

news about heavy rain in jammu kashmir

दो दिन से हो रही लगातार बारिश सोमवार को मुसाफिरों की जान के लिए आफत बन गई। सवारियों से भरी बस शाम चार बजे राजोरी-पुंछ नेशनल हाईवे पर ठंडी कस्सी हीरां क्षेत्र में खाई में जा गिरी। हादसे में 31 यात्री जख्मी हुए हैं।

तापमान में गिरावट
रियासत में लगातार बारिश से तापमान में भी भारी गिरावट आई है। कश्मीर के कई जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। कारगिल सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान -8.0 डिग्री पहुंच गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.6, पहलगाम माइनस 0.2, लेह मानइस 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

कहां कितनी हुई बर्फबारी
श्रीनगर    9.5 सेंटीमीटर
गुलमर्ग     7 इंच
पहलगाम    16 सेंटीमीटर
कोकरनाग    13 सेंटीमीटर
काजीगुंड    11सेंटीमीटर
बानिहाल    30 सेंटीमीटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed