{"_id":"c8db9dfa44c1da8693655b27015f3f82","slug":"news-about-diarrhea-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरासत से पहले ही डायरिया का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरासत से पहले ही डायरिया का प्रकोप
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 17 Mar 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार बरसात से पहले ही संभाग में डायरिया ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ साल में कई ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया कहर बरपा चुका है। प्राकृतिक जल स्रोतों वाले स्थानों पर पानी के दूषित हो जाने पर डायरिया की आशंका ज्यादा रही है। डायरिया से बच्चों के साथ अन्य आयु वर्ग के लोग प्रभावित होते रहे हैं।
विज्ञापन
इसमें 0-5 साल के बच्चे ज्यादा चपेट में आते हैं। ऐसी परिस्थितियों में दूरवर्ती इलाकों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी लोगों की सेहत और ढीली करेगी। बरसात से पहले ही जम्मू जिले के राबता गांव में डायरिया ने दस्तक दी है। बरसात में पीने के पानी के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया की शिकायत ज्यादा रहती है।
विज्ञापन
शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण बच्चे डायरिया की चपेट में ज्यादा आते हैं। तापमान बढ़ने पर ई कोली बैक्टीरिया ज्यादा सक्रिय रहता है, जो डायरिया की मुख्य वजह होता है। संभाग में डायरिया कई बार अपना रूप दिखा चुका है।
विज्ञापन
इससे कठुआ जिले के बिलावर, महानपुर, उधमपुर जिले के रामनगर, रियासी और राजोरी जिले के ग्रामीण क्षेत्र ज्यादा प्रभावित रहे हैं। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार तापमान के हिसाब से डायरिया की आशंका को देखते हुए जिला स्तर पर चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश जारी किए हैं।
तीसरे दिन भी सैकड़ों ग्रामीणों की जांच
जिला जम्मू के पहाड़ी गांव राफ्ता और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार तीसरे दिन भी डायरिया के सैकड़ों मरीजों को देखा गया। हालांकि लगातार चिकित्सा मिलने से हालात नियंत्रण में हैं।
राबता में तीसरे दिन 18, बगानी में 103 और पडियारी में 88 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। बीएमओ डा. सुषमा मट्टू के अनुसार सभी ग्रामीणों में जरूरी दवाइयां वितरित की गई हैं।