{"_id":"591c6d5e4f1c1b2d0bf22ea5","slug":"new-video-of-militants-from-kashmir-viral-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: जंगल में खाना खाते और आराम करते आतंकियों का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: जंगल में खाना खाते और आराम करते आतंकियों का वीडियो वायरल
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 17 May 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
खाना खाते आतंकी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में आतंकियों के दो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में पांच आतंकी जंगल में किसी स्थान पर बिरयानी खाते दिख रहे हैं।
दूसरे में कई आतंकी जंगल में आराम कर रहे हैं और पृष्ठभूमि में जंग जारी रखने का गीत बजाया जा रहा है। दूसरे वीडियो को पुराना बताया जा रहा है। इस वीडियो देखने से लगता है कि इसे पतझड़ के मौसम में शूट किया गया है। दोनों वीडियो दक्षिणी कश्मीर के शोपियां इलाके के बताए जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक वीडियो में दिख रहे आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के हैं। आतंकियों के पास मौजूद खाना और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों को देखकर आशंका जताई जा रही है कि स्थानीय लोगों की मदद से जंगल में आतंकियों को खाना और अन्य जरूरी चीजें पहुंचाई जा रही हैं।

प्रतिबंध के बाजवूद सोशल साइटों पर वायरल हो रहे वीडियो
terrorist
- फोटो : Demo Photo
वीडियो के सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। हालांकि अभी तक इसके बारे में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले भी हिजबुल और लश्कर के आतंकी हथियारों के साथ कई वीडियो जारी कर चुके हैं।
सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के बावजूद आतंकी संगठन नए-नए वीडियो जारी करने में सफल हो रहे हैं। सरकार ने कश्मीर घाटी में हिंसा और आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए 22 सोशल नेटवर्किंग साइटों पर बैन लगा दिया है।