फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new tero art app for android

अब अपने मोबाइल में टेरो आर्ट एप से बदलें अपने इमोशंस

Wed, 07 Dec 2016 12:45 AM IST
एस खजुरिया, अमर उजाला/कठुआ
एस खजुरिया, अमर उजाला/कठुआ Updated Wed, 07 Dec 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
new tero art app for android
मोबाइल एप - फोटो : Demo Pic.
रियासत के एक युवा ने राज्य में पहली बार फोटो को पेंटिंग में बदलने और इमोशंस को फोटो से व्यक्त करने के लिए एप्लीकेशन (एप) तैयार किया है। कंचे और कंचे-2 एप की भारी सफलता के बाद कठुआ के युवा विशाल गुप्ता एक बार फिर नए एप के साथ युवाओं को लुभाने की तैयारी में हैं। 
विज्ञापन


अब तक गेम्स एप बनाते रहे विशाल ने इस बार ऐसा मोबाइल एप तैयार किया है जो निश्चित रूप से युवाओं को आकर्षित करने वाला है। शनिवार को लांच किए गए टेरो (टीईआरओ) आर्ट एप की विशेषताओं के बारे में उन्होंने कहा कि अमूमन देखा जाता है कि युवा सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपने फोटो शेयर करते हैं।
विज्ञापन


टेरो आर्ट एप सोशल मीडिया पर लोगों की भावनाओं को व्यक्त करने का तरीका बदल सकता है। उन्होंने बताया कि इस एप को प्रयोग करने के लिए सिर्फ कैमरा से तस्वीर लेकर अपनी उस समय की भावना का चयन करना है। पलक झपकते ही आपकी तस्वीर हाथ से बनी एक सुंदर पेंटिंग में बदल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं

new tero art app for android
न्यू मोबाइल एप - फोटो : Amar Ujala
इस एप की खास बात यह है कि इसके प्रयोग के लिए इंटरनेट कनेक्शन की भी जरूरत नहीं होगी। एप में 30 प्रकार के पेंटिंग स्टाइल्स उपलब्ध कराए गए हैं, जिसे युवा अपनी भावना के अनुसार चुन सकते हैं।

यह तस्वीर एप में दिए गए लिंक्स द्वारा फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर की जा सकती है। टेरो आर्ट एप वर्तमान में गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जिसे निशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। 

उल्लेखनीय है कि कठुआ जिले के विशाल इससे पहले डिफरैग और यूटिलिटीज के पूरण साफ्टवेयर का लोहा दुनिया भर में मना चुके हैं। उनके अनुसार टेरो आर्ट सोशल मीडिया में एक नया रोमांच पैदा करेगा। इस एप को बनाने में दो महीने की मेहनत लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed