{"_id":"603dbc179836f30dcf502aee","slug":"new-technology-of-sitcky-bomb-can-become-dangereous-in-terms-of-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टिकी बम की नई तकनीक सुरक्षा के लिए खतरे की घंटी, मैगनेट लगाकर भेजी गई थी सांबा में आईबी पर पकड़ी 14 आईईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टिकी बम की नई तकनीक सुरक्षा के लिए खतरे की घंटी, मैगनेट लगाकर भेजी गई थी सांबा में आईबी पर पकड़ी 14 आईईडी
Tue, 02 Mar 2021 09:46 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 02 Mar 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के सांबा में आईबी पर मिली 14 आईईडी में मैगनेट लगाया गया था ताकि इनको वाहनों के साथ चिपका दिया जाए और जब चाहे टाइमर लगाकर रिमोट से विस्फोट कर दिया जाए। इन्हें स्टिकी बम कहा जाता है और दहशतगर्दों की यह तकनीक जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के नए आगाज का संकेत है। जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए खतरे की घंटी है और एक बड़ी चुनौती भी। 14 फरवरी को बीएसएफ ने सांबा में बार्डर पर पाकिस्तान द्वारा ड्रोन के जरिए फेंके गए आईईडी और हथियार बरामद किए थे।
विज्ञापन
दरअसल, कश्मीर में आईईडी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट थीं और इसी सतर्कता के चलते यह बम बरामद किए गए थे। सांबा में छह पिस्टल और 14 आईईडी फेंकी गई थी। इन आईईडी में मैगनेट लगा रखा था। ताकि इनको वाहनों पर चिपका दिया जाए और इसको टाइमर के तौर पर इस्तेमाल किया जाए। साथ ही रिमोट से उड़ा दिया जाए। यह आईईडी नई आतंकी तंजीम रजिस्टेंस फोर्स (आरटीएफ) के लिए थी। यह आतंकी संगठन लश्कर ए ताइबा का ही स्थानीय संगठन है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : इस स्कूल के शौचालय की खस्ताहालत से विद्यार्थी परेशान, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
अब तक मैगनेट लगी आईईडी (स्टिकी बम) अफगानिस्तान और इराक में इस्तेमाल होती रही है। भारत में इसका इस्तेमाल 2012 में हुआ था। ईरानी आतंकियों ने इसे इजराइल डिप्लोमेट की कार के साथ लगाया था और इसमें उनकी पत्नी घायल हो गई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि सुरक्षाबलों के काफिले को इस तरह की तकनीक से बचाना होगा। काफिले की सुरक्षा को नए सिरे से पुख्ता करने की आवश्यकता है।
दो साल पहले आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने कश्मीर में पुलवामा के पास सीआरपीएफ कानवाय को आईईडी से उड़ा दिया था। अब फिर से आईईडी का ऐसा इस्तेमाल घातक साबित हो सकता है। बता दें कि मैगनेट लगाकर आईईडी लगाने का काम द्वितीय युद्ध में ब्रिटिश फोर्स ने इस्तेमाल किया था।