{"_id":"5e550c998ebc3ec4a70a309c","slug":"new-ration-cards-will-be-isssued-after-2021-census-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीरः 2021 की जनगणना के बाद ही बनेंगे नए राशन कार्ड, तबतक करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीरः 2021 की जनगणना के बाद ही बनेंगे नए राशन कार्ड, तबतक करना होगा इंतजार
Tue, 25 Feb 2020 05:31 PM IST
प्रशांत कुमार
संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 25 Feb 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में नए राशन कार्ड और संयुक्त कार्ड का विभाजन अब जनगणना 2021 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगा। राशन कार्ड नहीं बनने से बड़ी संख्या में लोग केंद्रीय व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन
उज्ज्वला जैसी केंद्रीय योजनाओं के अलावा प्रदेश में वृद्धा व विधवा पेंशन के लिए भी लोग आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू कश्मीर में जनगणना की प्रक्रिया दो चरणों में होनी हैं। पहले चरण में मकानों की गणना का कार्य एक जून से 15 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन
दूसरे चरण में जनगणना का कार्य अगले साल 2021 में होगा। ब्लाक डेवलपमेंट काउंसिल की अध्यक्ष रीना थापा के अनुसार कई लोग उनसे नए राशन कार्ड बनाने को लेकर पूछ रहे हैं। सरकार को इस पर स्थिति को स्पष्ट करनी चाहिए।
विज्ञापन
सिटी राशन डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा का कहना है कि राशन डीलरों के पास भी रोजाना लोग आते हैं। नए राशन कार्ड व संयुक्त कार्डों के विभाजन पर असमंजस बना हुआ है। लोग कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। लोग जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित हो रहे हैं।
नए राशन कार्ड और संयुक्त राशन कार्डों के विभाजन की प्रक्रिया फिलहाल रुकी हुई है। जनगणना 2021 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नए राशन कार्ड बन पाएंगे।- पांडुरंग के पोले, प्रशासनिक सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग जम्मू कश्मीर