{"_id":"f3a648c497c68eaeba33596b80df59c7","slug":"new-rail-link-to-start-from-kathua-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: कठुआ के बसोहली-बनी में बनेगा रेल लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: कठुआ के बसोहली-बनी में बनेगा रेल लिंक
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sun, 17 Aug 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास के लिहाज से पिछड़ रहे कठुआ जिले के दिन बहुरने की उम्मीद बढ़ गई है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही कठुआ के बसोहली और बनी के बीच रेल यातायात शुरू हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री डाक्टर जितेंद्र सिंह ने विकास से जुड़े प्रोजेक्टों को अमल में लाए जाने की बात कही है। पीएमओ में मंत्री बनने के बाद कठुआ शहर में पहली बार पहुंचे डाक्टर जितेंद्र सिंह ने वैकल्पिक रेलवे स्टेशन और ट्रैक के सवाल पर कहा कि शहर के लिए प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
वैकल्पिक रेलवे ट्रैक और स्टेशन के प्रस्ताव को प्रगति में लाने के लिए गंभीरता से कोशिश चल रही है। डाक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि बसोहली और बनी इलाके को रेल लिंक दिलाने के लिए पुख्ता कदम उठाए गए हैं। रेलवे भी इस संबंध में प्रोजेक्ट तैयार करने में जुट गया है। प्रयास किया जाएगा कि इन परियोजनाओं को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य पंजाब में कुछ ही दूरी पर बड़े-बड़े औद्योगिक इलाके विकसित हो चुके हैं, लेकिन कठुआ पिछड़ा रह गया है। इसे इंडस्ट्रियल हब के तौर पर विकसित करने की योजना है। हीरानगर रेलवे स्टेशन से हेमकुंड एक्सप्रेस का ठहराव हटाने पर उन्होंने कहा कि रेलवे ने स्टॉपेज खत्म करने की तैयारी कर ली थी, लेकिन इस बारे में रेल मंत्री से बातचीत की गई है।
विज्ञापन
रेलवे विभाग को हीरानगर में स्टॉपेज से घाटा हो रहा है। इसके बावजूद विभाग स्टॉपेज बहाल रखने के लिए सहमति हो गया है। लिहाजा, हीरानगर रेलवे स्टेशन से हेमकुंड एक्सप्रेस का स्टॉपेज नहीं हटाया जाएगा। पत्रकारों से मुखातिब डाक्टर सिंह ने राज्य से आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पावर एक्ट हटाने की संभावना पर कहा कि यह बेहद संवेदनशील मामला है जिस पर किसी भी प्रकार की राय देने से पहले सुरक्षा एजेंसियों की सलाह जरूरी है।
राज्य में भाजपा के मिशन 44 प्लस पर उन्होंने कहा कि भाजपा भविष्य में और मजबूत होने जा रही है।