{"_id":"686ed8561b32d628a7051e50","slug":"new-policy-jammu-news-c-10-lko1027-656093-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अब सहकारी बैंकों से लेनदेन पर आएगा मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अब सहकारी बैंकों से लेनदेन पर आएगा मैसेज
विज्ञापन
-इसी माह से मिलेगी उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा
-पहले बैंक में जाकर मिलती थी खातों की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सहकारी बैंकों से लेनदेन पर अब उपभोक्ताओं को मैसेज आएगा। इसी माह से सुविधा मिलने जा रही है। इससे फायदा यह होगा कि खातों में कितना पैसा है, इस बारे में जानकारी मिलती रहेगी। हालांकि पहले खाते ऑफलाइन थे। ऐसे में ब्रांच में जाकर ही राशि का पता चल पाता था।
सहकारिता विभाग के अनुसार बैंकों को ऑनलाइन किया गया है। इसी कड़ी में अब एसएमएस सेवा शुरू की जा रही है। इसी माह से पंजीकृत नंबरों पर संदेश आएंगे। अगर उपभोक्ता बैंकों में पैसे जमा करते हैं या निकालते हैं तो जानकारी मिलती रहेगी। संदेश के माध्यम से बैंक की योजनाओं की भी जानकारी मिलेगी। इससे उपभोक्ताओं योजना का लाभ बैंक में आकर ले सकेंगे। ब्याज दरों की भी जानकारी मिलेगी। प्रदेशभर में 100 ब्रांचों में सुविधा दी जा रही है। इसके बाद अन्य बैंकों में सुविधा का लाभ दिया जाएगा। प्रदेशभर में सहकारी बैंकों सरकार की ओर से खोले गए हैं।
कोट
सहकारी बैंकों में पैसे के लेन-देन पर मैसेज उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर आएगा। बैंक की योजना पर भी जानकारी मिलेगी। उपभोक्ता घर बैठे ही जागरूक हो सकेंगे।
विज्ञापन
-बाल कृष्ण, सहायक रजिस्ट्रार, सहकारिता विभाग