फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   New MCH will get 50 percent oxygen from Jammu's Gandhinagar Hospital

जम्मू-कश्मीर: गांधीनगर अस्पताल से नए एमसीएच को मिलेगी 50 फीसदी ऑक्सीजन

Wed, 28 Apr 2021 10:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 28 Apr 2021 10:22 PM IST
सार

अगले सप्ताह तक नए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के शुरू होने से एमसीएच में भी ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ जाएगी। जिससे मरीजों को ऑक्सीजन मिल सकेगी। 

विज्ञापन
New MCH will get 50 percent oxygen from Jammu's Gandhinagar Hospital
ऑक्सीजन - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

अस्पतालों में बढ़ते कोरोना मरीजों से हालात चिंताजनक बनने शुरू हो गए हैं। शहर के प्रमुख कोविड अस्पतालों में आधे से अधिक बेड भर चुके हैं, हालांकि स्टैंडबाई में वैकल्पिक कई अस्पतालों को तैयार रखा गया है। गंभीर कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्वास्थ्य विभाग से ऑक्सीजन के लिए मदद मांगी है। 

विज्ञापन


इसके लिए गांधीनगर पुराने अस्पताल में शुरू होने जा रहे नए ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट से 50 फीसदी ऑक्सीजन नए एमसीएच गांधीनगर कोविड अस्पताल को दी जाएगी। सरकारी आंकड़ों में एमसीएच गांधीनगर में 172 बेड स्थापित हैं, लेकिन मौजूदा 150 बेडों पर ही ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था है, जिसमें भी आधे पर अभी आपूर्ति शुरू करने के लिए काम चल रहा है। 
विज्ञापन


अस्पताल में 75 से अधिक मरीजों को ऑक्सीजन पर रखा गया है, जिसमें मैनीफोल्ड सिस्टम के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति दी जा रही है। लेकिन मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से अस्पताल में ऑक्सीजन की खपत भी बढ़ती जा रही है, जिसको लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को आगामी दिनों में ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: घरों में मरीजों के लिए ऑक्सीजन का संकट, रिफिल नहीं हो पा रहे सिलिंडर    

ये भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, ब्लॉक दिवस दो सप्ताह के लिए रद्द, शिक्षण संस्थानों में स्टाफ की उपस्थिति पर रोक    

इसके लिए जीएमसी की प्रिंसिपल ने स्वास्थ्य निदेशक जम्मू को पत्र लिखकर पुराने गांधीनगर अस्पताल के नए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट से 50 फीसदी ऑक्सीजन एमसीएच को शिफ्ट करने की अपील की, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने मान लिया है।

एमसीएच गांधीनगर के लिए नए जनरेशन ऑक्सीजन प्लांट से 50 फीसदी ऑक्सीजन मरीजों की सहूलियत के लिए दी जाएगी। लेकिन यह व्यवस्था एमसीएच के खुद के जनरेशन प्लांट के तैयार होने तक रहेगी। वहीं, जीएमसी मुख्य कोविड अस्पताल में भी 270 से अधिक मरीज भर्ती हो चुके हैं, जिनमें अधिकांश ऑक्सीजन पर हैं। - डा. रेणु शर्मा, स्वास्थ्य निदेशक, जम्मू 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed