फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new mayor, deputy mayor of Jammu will be disclosed after the notification is issued

Jammu Municipal Corporation: अधिसूचना जारी होने पर होगा नए मेयर, डिप्टी मेयर के नामों का खुलासा

Fri, 07 Oct 2022 01:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 07 Oct 2022 01:11 AM IST
सार

सूत्रों के अनुसार तय नियमों के तहत सरकार को मेयर और डिप्टी मेयर के इस्तीफे के एक महीने के भीतर चुनाव की अधिसूचना जारी करनी होती है। जम्मू नगर निगम में कुल 75 वार्डों में से भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है।

विज्ञापन
new mayor, deputy mayor of Jammu will be disclosed after the notification is issued
जम्मू नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय दौरे के समाप्त होने के बाद जम्मू में नए मेयर और डिप्टी मेयर के लिए सियासत तेज हो गई है। ऐसे में भाजपा काउंसलरों की धड़कने भी बढ़ गई हैं। हालांकि भाजपा नेतृत्व नाम शार्ट लिस्ट करने के बावजूद तय नियमों के तहत सरकार की तरफ से मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद ही नामों का खुलासा करेगा।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार तय नियमों के तहत सरकार को मेयर और डिप्टी मेयर के इस्तीफे के एक महीने के भीतर चुनाव की अधिसूचना जारी करनी होती है। जम्मू नगर निगम में कुल 75 वार्डों में से भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है।
विज्ञापन


भाजपा के 44 काउंसलर हैं और चुनाव जीतने के लिए केवल 37 वोट ही चाहिए। ऐसे में भाजपा का मेयर और डिप्टी मेयर बनना तय है। निगम में कांग्रेस के 14 काउंसलर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से गौरव चोपड़ा के निकल जाने के बाद कांग्रेस के पास 13 ही काउंसलर रह चुके है। वहीं 18 काउंसलर निर्दलीय हैं। इनमें से तीन भाजपा में शामिल हो चुके हैं और एक काउंसलर विजय चौधरी का निधन हो चुका है। 

भाजपा को कोई जल्दबाजी नहीं 

पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता के अनुसार नए मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी होने के बाद भाजपा अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। चुनाव में भाजपा तय नियमों का पालन करेगी। उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने में भाजपा को कोई जल्दबाजी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed