फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new jammu-haridwar train soon: suresh prabhu

शिवरात्रि से पहले जम्मू-हरिद्वार के बीच नई ट्रेन

Sun, 03 Jan 2016 04:40 PM IST
Updated Sun, 03 Jan 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
new jammu-haridwar train soon: suresh prabhu

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि रियासत में रेलवे के विकास के लिए इंटीग्रेटेड प्लान तैयार किया जाएगा। शिवरात्रि से पहले जम्मू-हरिद्वार के बीच एक नई ट्रेन शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


शीघ्र ही रक्षा मंत्रालय, भूतल परिवहन मंत्रालय, वित्त मंत्रालय के साथ ही जम्मू-कश्मीर के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इसका खाका तैयार किया जाएगा। रेल मंत्रालय यहां नेटवर्क तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए सजग है।
विज्ञापन


उन्होंने जम्मू स्टेशन पर मल्टी फंक्शनल कांप्लेक्स का उद्घाटन करने के साथ ही स्वचालित सीढ़ियों एवं लिफ्ट, मैकेनाइज्ड लांड्री और एक्जीक्यूटिव लाउंज की भी आधारशिला रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग पर आरओबी के लिए पूरी राशि रेलवे देगा

new jammu-haridwar train soon: suresh prabhu

इस दौरान प्रभु ने जम्मू में सेटेलाइट टर्मिनल की घोषणा करते हुए कहा कि रेलवे लाइन क्रासिंग पर जितने भी आरओबी बनाए जाने होंगे उसके लिए शत-प्रतिशत धन रेलवे देगा। अब तक 50-50 फीसदी राशि का प्रावधान था।

प्रभु ने कहा कि रेलवे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसके तहत जम्मू से हरिद्वार के लिए शिवरात्रि तक ट्रेन सुविधा बढ़ाई जाएगी। आईआरसीटीसी जम्मू-कश्मीर के व्यंजनों की मार्केटिंग का प्लान बना रहा है।

कहा कि यहां के स्वयं सहायता समूह की मार्केटिंग का भी प्लान बन रहा है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में रेलवे काफी काम कर रहा है। रियासत में तो इसकी अपार संभावना है। इस दिशा में भी रेलवे काम करेगा।

आईआरसीटीसी जम्मू-कश्मीर के व्यंजनों को देगा बढ़ावा

new jammu-haridwar train soon: suresh prabhu

उन्होंने कहा कि रेलवे कस्टमर सेवाओं पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित किए हुए है। अब तो ई-कैटरिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। लोगों को ट्रेनों में मनपसंद भोजन मुहैया कराया जा रहा है।

कहा कि देशभर में 400 स्टेशनों पर एक्जीक्यूटिव लाउंज की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। जल्द ही स्टेशन पर पहुंचते ही लोगों को एयरपोर्ट की सुविधाओं का अहसास होगा।

कहा कि रेलवे के लिए जम्मू-कश्मीर अहम है। कश्मीर को दिल्ली से न केवल रेल के माध्यम से बल्कि दिल के माध्यम से भी जोड़ा जाएगा। कश्मीर घाटी के लिए नई ट्रेन सुविधा जल्द ही शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed