फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new govt policy will bring more tourist to kashmir

पीक सीजन से बदलेगी कश्मीर की तकदीर

Tue, 17 Mar 2015 01:08 AM IST
Updated Tue, 17 Mar 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
new govt policy will bring more tourist to kashmir

पटरी से उतरी

विज्ञापन
कश्मीर की आर्थिक स्थिति को उबारने के लिए पर्यटन विभाग ने कमर कस ली है। वर्ष 2015 में पीक सीजन के सहारे कश्मीर की तकदीर बदलने की कोशिश है। इस दिशा में कई सारे कदम उठाए गए हैं। घरेलू और विदेशी पर्यटकों को अधिक से अधिक कश्मीर में खींचने की तैयारी की गई है।

कश्मीर पर्यटन विभाग के निदेशक, फारूक शाह ने ‘अमर उजाला’ को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस साल कश्मीर में पर्यटकों का नया रिकार्ड बनाने की कोशिश है। इसे देखते हुए कई योजनाएं बनाई गई हैं, जिनको लागू किया जाएगा। पिछले साल कश्मीर में 12 लाख पर्यटक आए थे। विभाग इस साल इस आंकड़े को 15 लाख तक पहुंचाने की कोशिश करेगा।

पिछले साल बाढ़ आने की वजह से देशभर में एक संदेश चला गया कि कश्मीर में पर्यटन के ढांचे को नुकसान पहुंचा है। 10 फीसदी ही पर्यटन ढांचे को नुकसान पहुंचा है, बाकी सब ठीक है। लोगों को विश्वास दिलाया जा रहा कि कश्मीर में सब कुछ ठीक है और पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई समस्या पेश नहीं आएगी।

सस्ती मिलेगी हवाई सेवा

new govt policy will bring more tourist to kashmir

अकसर पीक सीजन में हवाई सेवा कंपनियां अपने रेट बढ़ा देती हैं। इससे पर्यटकों को आने में काफी दिक्कतें होती हैं। शाह का कहना है कि चार से पांच हवाई कंपनियों से बात चल रही है। कंपनियों को पीक सीजन में पर्यटकों को सस्ती हवाई सेवा देने की कोशिश है।

विश्व स्तरीय टेंटिंग सुविधा होगी
कश्मीर के जिन पर्यटन स्थलों में रुकने की व्यवस्था नहीं है। उन क्षेत्रों में टेंट सुविधा होगी। विश्व स्तरीय टेंटिंग सुविधा में पर्यटकों को खाने-पीने और रुकने की बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे पर्यटकों को रुकने में आसानी होगी।

18 को चंडीगढ़ में रोड शो
पर्यटन विभाग कश्मीर में पर्यटकों को खींचने के लिए अन्य राज्यों में रोड शो कर रहा है। कोलकाता, मुंबई आदि में शो हो चुके हैं। 18 मार्च को चंडीगढ़ में भी रोड शो हो रहा है। रोड शो में लोगों को कश्मीर में आने का न्योता दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed