{"_id":"d31ee2d07352be805d505707e463b40a","slug":"new-clothing-trend-in-winter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को भा रहे नए फैशन के गर्म कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को भा रहे नए फैशन के गर्म कपड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 19 Dec 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
जम्मू शहर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आ गई है। युवा वर्ग फैशनेवल गर्म कपड़े खरीदने में जुटे हुए हैं। युवा सबसे अधिक मफलर, स्वेटर, जैकेट की खरीदारी करने में दिलचस्पी ले रहे हैं। सर्दियां बढ़ते ही शहर में गर्म कपड़ों की बिक्री में जबरदस्त तेजी आई है।
विज्ञापन
शो रूम से लेकर छोटी रेडीमेड की दुकानों तक पर गर्म कपड़े खरीदने के लिए लोगों को भीड़ देखी जा सकती है। गर्म कपड़ों की खरीदारी करने में सबसे अधिक युवा दिलचस्पी ले रहे हैं। लड़के जहां स्वेटर, जैकेट और मफलर खरीद रहे हैं, वहीं लड़कियां गर्म सूट और जैकेट खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही हैं। शीतलहर के चलते गर्म कपड़ों की बिक्री में आई तेजी से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन
गर्म टोपी का बढ़ा क्रेज
युवाओं में गर्म टोपी के लिए भी काफी क्रेज देखा जा रहा है। सर्दियों के मद्देनजर कंपनियों की ओर से आकर्षक टोपियों को मार्केट में उतारा गया है। इनका स्टाइल युवाओं को काफी प्रभावित कर रहा है। इन टोपियों की कीमत 100 रुपये से 1000 रुपये तक है। युवा स्टाइल के लिए सैकड़ों रुपये खर्च करने में कोई कंजूसी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन