फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new bio park in jammu kashmir will soon

रियासत को जल्द मिलेगी नए बायो पार्क की सौगात

Sun, 31 Aug 2014 12:48 AM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
new bio park in jammu kashmir will soon

पीएमओ में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य में कठुआ और श्रीनगर में दो नए बायो पार्क का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन


यातायात संपर्क को मजबूत बनाने के लिए शीघ्र दो नए पुल जनता को समर्पित किए जाएंगे। इसके अलावा मौसम की सटीक भविष्यवाणी के लिए अत्याधुनिक उपकरणों को स्थापित किया जा रहा है। इससे किसानों के साथ आम लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


शनिवार को श्रीराम मंदिर पुरानी मंडी में भारत स्वाभिमान न्यास जम्मू-कश्मीर की ओर से अमरनाथ यात्रा समापन एवं सम्मान समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने राज्य में विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा की सफलता पर अधिकारी सम्मानित

new bio park in jammu kashmir will soon

समारोह में यात्रा की सफलता के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह राज्य के लोगों की आवाज को बुलंद करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे, लेकिन कोई भी कार्य एक सुनिश्चित प्रक्रिया के तहत आगे लाया जाए।

सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि संभाग के लोगों ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें दिल्ली भेजा है, वह उस पर खरा उतरने के पूरे प्रयास करेंगे। भाजपा विधायक अशोक खजूरिया ने समारोह में डीसी और मंडलायुक्त की गैरहाजिरी पर रोष जताते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारी राज्य सरकार के दबाव में आकर काम न करें।

इस दौरान कलाकारों ने शिव तांडव नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बनाया। सांसद ने भी शिव का रूप धारण किए कलाकार के गले में पुष्प माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। समारोह में महंत रामेश्वर दास, युद्धवीर सेठी, पर्यटन विभाग के निदेशक सौजन्य शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed