{"_id":"596a40ea4f1c1b4a628b45c2","slug":"nearly-two-lac-piligrims-took-blessings-at-amarnath-cave","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: करीब 2 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: करीब 2 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 15 Jul 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2017
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा के 17वें दिन शनिवार को 8638 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ दर्शन यात्रियों का आंकड़ा 195491 तक पहुंच गया है। रविवार को यात्रा जारी रहने पर यह आंकड़ा दो लाख के पार हो जाएगा।
विज्ञापन
इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 3398 यात्रियों ने पारंपरिक पहलगाम और बालटाल ट्रैक से पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान किया। इसमें 132 छोटे बड़े वाहनों में 2535 पुरुष, 758 महिला, 100 साधु और पांच किन्नर शामिल रहे। भोले के दरबार में हाजिरी देने के लिए देशभर से रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
आधार शिविर जम्मू से शनिवार तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच बम बम भोले के जयघोष के साथ यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। बाबा के दरबार में नतमस्तक होने के लिए तत्काल पंजीकरण केंद्रों पर हजारों यात्रियों की भीड़ पहुंच रही है। यात्रा के लिए पारंपरिक पहलगाम और बालटाल ट्रैक पर मौसम अनुकूल बना हुआ है। गत 29 जून से शुरू हुई यात्रा में मौसम ने अब तक साथ दिया है। लेकिन आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी से यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन