फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NDA will cross 400 mark under BJP's leadership: Rana

भाजपा के नेतृत्व में राजग 400 का आंकड़ा पार करेगा: राणा

विज्ञापन
NDA will cross 400 mark under BJP's leadership: Rana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। परिवर्तनकारी, पारदर्शी और जवाबदेह शासन के ट्रैक रिकॉर्ड और देश की प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, भाजपा एक बार फिर लोगों का विश्वास हासिल करने के लिए तैयार है। ये बातें वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र सिंह राणा ने मंगलवार को जम्मू उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए कही। देवेंद्र सिंह राणा ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ऐतिहासिक जीत हासिल करेगा और आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में 400 सीटों के आंकड़े को पार कर जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था के रूप में उदय होने के बाद मोदीजी का तीसरा कार्यकाल देशवासियों को अगले पांच वर्षों में तीसरी अर्थव्यवस्था और 2047 तक विकसित भारत होने का गौरव प्रदान करेगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जम्मू उत्तर ओमी खजूरिया, पूर्व सांसद शमशेर सिंह मन्हास, अध्यक्ष डीडीसी बोध राज, पूर्व विधायक शिव देव सिंह और संजय बडू व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed