{"_id":"656f1cf9b736a02e690fe6a3","slug":"ncrb-unemployment-rate-among-women-in-cities-of-jammu-and-kashmir-51-8-percent-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCRB: जम्मू कश्मीर के शहरों में महिलाओं में बेरोजगारी दर 51.8 फीसदी, रिपोर्ट में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NCRB: जम्मू कश्मीर के शहरों में महिलाओं में बेरोजगारी दर 51.8 फीसदी, रिपोर्ट में खुलासा
Tue, 05 Dec 2023 06:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 05 Dec 2023 06:22 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर में शहरी इलाकों में बेरोजगारी की दर 29.8 फीसदी रही। महिलाओं में यह दर 51.8 फीसदी जबकि पुरुषों में 19.8 फीसदी रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में शहरी इलाकों में बेरोजगारी की दर 29.8 फीसदी रही। महिलाओं में यह दर 51.8 फीसदी जबकि पुरुषों में 19.8 फीसदी रही। जुलाई-सितंबर तिमाही 2023 में देश के शहरों में महिलाओं की बेरोजगारी दर 15.5 फीसदी रही थी। 22 राज्यों में किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक, इसी तिमाही में गुजरात 7.1 फीसदी बेरोजगारी दर के साथ सबसे निचले स्तर पर है। दिल्ली में यह 8.4 फीसदी है जो दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शहरी इलाकों में हिमाचल प्रदेश 33.9 फीसदी बेरोजगारी दर के साथ शीर्ष पर है। 30.2 फीसदी बेरोजगारी के साथ राजस्थान दूसरे स्थान पर है। पूरे देश में बेरोजगारी की दर इसी दौरान 17.3 फीसदी रही है। राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ)) के जुलाई-सितंबर, 2023 तिमाही के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इसमें 15 से 29 वर्ष के उम्र समूह के बीच सर्वे किया गया है।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में 15-29 आयु वर्ग की महिलाओं में भी बेरोजगारी के मामले में हिमाचल प्रदेश शीर्ष पर है। यहां महिलाओं की बेरोजगारी दर 49.2 फीसदी रही, जबकि पुरुषों में यह 25.3 फीसदी रही। राजस्थान में 39.4 फीसदी महिलाएं बेरोजगारी में रहीं जबकि पुरुषों में यह दर 27.2 फीसदी रही थी।
विज्ञापन