फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NCC cadets won 14 medals in athletic meet

Jammu News: एनसीसी कैडेटों ने एथलेटिक मीट में जीते 14 पदक

विज्ञापन
NCC cadets won 14 medals in athletic meet
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित 46वीं वार्षिक एथलेटिक मीट में दूसरी जेएंडके गर्ल्स एनसीसी बटालियन के एनसीसी कैडेटों ने दमदार प्रदर्शन से 14 पदक जीते। इस मौके पर ब्रिगेडियर पीएस चीमा ग्रुप कमांडर एनसीसी जीपी मुख्यालय जम्मू सम्मानित अतिथि रहे।
स्पर्धा में राजकीय महिला कालेज (जीसीडब्ल्यू) उधमपुर से कैडेट मिताली राजपूत ने 4×100 रिले दौड़ में रजत पदक और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। कैडेट सिमरन ने 400 मीटर में स्वर्ण और 4×100 मीटर रिले रेस में रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, कैडेट स्मृति ने 4×400 रिले रेस में रजत पदक जीता।
विज्ञापन

राजकीय डिग्री कालेज (जीडीसी) कठुआ से कैडेट मोनिका, कैडेट दीपिका और कैडेट बनिता ने 4×100 मीटर रिले रेस में कांस्य पदक जीता। वहीं, कैडेट काजल देवी ने शॉटपुट में कांस्य पदक जीता। जीसीडब्ल्यू परेड कॉलेज से कैडेट शगुन बासन ने 5 किमी दौड़ में स्वर्ण पदक जीता और डिस्कस थ्रो में भी कांस्य पदक अपने नाम किया। कैडेट नेहा शर्मा ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, कैडेट जानवी चिब ने लंबी कूद में कांस्य पदक, कैडेट प्रीति देवी ने ऊंची कुद में कांस्य पदक प्राप्त किया। 4x400 मीटर रिले दौड़ में कैडेट शगुन बासन, कैडेट शकुंतला, कैडेट नेहा, कैडेट आदित्री ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 4x100 मीटर रिले रेस में कैडेट जानवी चिब, कैडेट कृतिका, कैडेट अदित्री, कैडेट स्वीटी ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed