{"_id":"66277585ec02a51740047ef5","slug":"nc-president-farooq-abdullah-on-pm-modi-remarks-said-its-it-is-regret-that-he-said-such-things-islam-teach-wal-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: फारूक अब्दुल्ला बोले- पीएम मोदी की टिप्पणी पर अफसोस, इस्लाम धर्म सबसे मिलकर चलना सिखाता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: फारूक अब्दुल्ला बोले- पीएम मोदी की टिप्पणी पर अफसोस, इस्लाम धर्म सबसे मिलकर चलना सिखाता है
Tue, 23 Apr 2024 02:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 23 Apr 2024 02:49 PM IST
सार
फारूक अब्दुल्ला ने पीएम मोदी के संपत्ति वितरण की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बयान पर उन्हें अफसोस है।
विज्ञापन
नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने पीएम मोदी के संपत्ति के वितरण संबंधी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर उन्हें अफसोस है। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म सबके साथ मिलकर चलना सिखाता है। उनके धर्म ने उन्हें कभी भी दूसरे धर्मों को नीचा देखना नहीं सिखाया, बल्कि हमेशा सम्मान करना सिखाया है।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'इस्लाम धर्म में लिखा है कि जैसे अपने धर्म की इज्जत की जाती है वैसे ही दूसरे धर्मों की भी इज्जत करो। ऐसा समय कभी नहीं आएगा कि एक मुस्लिम किसी मां बहन का मंगलसूत्र छीनेगा। वो मुसलमान नहीं है। वो कभी इस्लाम को समझता नहीं है। एक शक्स को आप मारोगे तो वो इंसानियत का कत्ल है। मैं भी मुसलमान हूं, मेरे इस्लाम ने यह नहीं सिखाया कि दूसरों से नफरत करो। मैं उतना ही हिंदू से मोहब्बत करता हूं जितना सिख या मुसलमान से। इसी से भारत तरक्की करेगा।'
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने गुलाम नबी आजाद, अल्ताफ बुखारी और सज्जाद लोन को भी घेरा। उन्होंने कहा, 'मैं तीनों से (आजाद, सज्जाद या बुखारी) से ये कहना चाहता हूं कि उन्हे यह देखना चाहिए जिनके तरफ से वो खड़े हैं उनका मुसलमानों के प्रति क्या रवैया है। कैसे मुसलमान बचेंगे अगर यह वापस आए तो। न सिर्फ जम्मू कश्मीर के बल्कि क्या हिंदुस्तान के मुसलमानों की इज्जत रहेगी या नहीं रहेगी। उनसे यह सवाल पूछिए। मुझे अफसोस है। अल्लाह इनको सही रास्ता दिखाए।'
विज्ञापन
#WATCH | J&K National Conference president Farooq Abdullah says, "It is regret that our Prime Minister has said such a thing. Our Islam and Allah teach us to walk together with everyone. Our religion never taught us to look down upon other religions, instead always taught us to… pic.twitter.com/hh1SNvcOTw
— ANI (@ANI) April 23, 2024