फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NC-PDP allege Workers being harassed and arrested Election Commission took cognizance

नेकां-पीडीपी का आरोप: कार्यकर्ताओं को किया जा रहा परेशान, गिरफ्तारियां भी हुई, चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान

Sun, 12 May 2024 05:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 12 May 2024 05:34 PM IST
सार

नेकां और पीडीपी ने आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बिना कारण परेशान किया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
NC-PDP allege Workers being harassed and arrested Election Commission took cognizance
उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती - फोटो : एजेंसी

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बिना कारण परेशान किया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों पार्टियों के नेताओं ने उनके सदस्यों को जल्द से जल्द छोड़ने की मांग की है। वहीं, जम्मू कश्मीर चुनाव आयोग ने इस पर संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने एक पत्र लिख कर मामले में चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने पत्र में कहा कि पीडीपी के समर्थकों को जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा डराया धमकाया जा रहा है। पत्र में कहा गया कि कई पार्टी सदस्यों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं को बिना किसी कारण के मनमाने ढंग से हिरासत में लिया गया। 
विज्ञापन


महबूबा ने पत्र में अनंतनाग-राजोरी निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव में देरी आयोग की निष्पक्षता को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को अपनी लोकतांत्रिक आवाज व्यक्त करने के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने मामले में चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, श्रीनगर लोकसभा सीट से पीडीपी के उम्मीदवार वाहिद पर्रा ने आरोप लगाया कि एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा उनकी पार्टी के मजबूत आधार वाले क्षेत्रों में कम मतदान कराने की कोशिश करने की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव 1987 की धांधली को याद दिला रहे हैं।

रुहुल्लाह मेहदी ने भी लगाया आरोप

श्रीनगर से नेकां के उम्मीदवार आगा रुहुल्लाह मेहदी ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं को शनिवार से पुलिस हिरासत में ले रही है। एआर राथर जैसे वरिष्ठ पार्टी सदस्य ने उन्हें फोन कर बताया कि चरारे शरीफ से उनके कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई है। खान साहब और चडूरा के पार्टी सदस्यों के हिरासत में लेने की जानकारी मिली है।  उन्होंने नेकां और पीडीपी के कार्यकर्ताओं को जल्द छोड़ने की मांग की।

चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान

इस पर जम्मू कश्मीर चुनाव आयोग ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ पार्टियों के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर डराने-धमकाने और धारा 144 आदेश के इस्तेमाल की कुछ शिकायतें सामने आई हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है।

सीईओ ने राजनीतिक नेताओं से व्यक्तिगत तौर पर बात की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि नियमों के अनुसार, धारा 144 के तहत आदेश सभी जिलों में पिछले 48 घंटों के लिए जारी किए जाते हैं। तदनुसार ये आदेश उधमपुर और जम्मू संसदीय क्षेत्र में जारी किए गए थे और अब श्रीनगर के सभी जिलों के लिए जारी किए गए हैं।

जहां तक रैलियों और राजनीतिक बैठकों की अनुमति का सवाल है, आदर्श आचार संहिता के तहत पूरी अवधि के दौरान, जो ईसीआई द्वारा चुनावों की घोषणा के साथ शुरू होती है, संबंधित अधिकारियों से विशिष्ट अनुमति अनिवार्य है। ये अनुमतियां बिना किसी भेदभाव के और केंद्रीकृत 'सुविधा पोर्टल' के माध्यम से ऑनलाइन मोड में जारी की जा रही हैं। उम्मीदवारों को विशिष्ट क्षेत्रों की सुरक्षा चिंताओं पर विचार करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed