जम्मू कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- घाटी में इलेक्ट्रिक ट्रेन के लिए शुक्रिया
फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन लॉन्च के लिए पीएम मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इससे घाटी में पर्यटन कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। रेल सेवा वस्तुओं और सेवाओं के परिवहन और आपूर्ति में भी मददगार साबित होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन लॉन्च के लिए पीएम मोदी की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू से पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथी ही बारामुला से संगलदान स्टेशन ट्रेन सेवा को भी शुरू किया गया है।
इस कदम की नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने प्रशंसा की। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद व्यक्त किया। फारूक अब्दुल्ला ने कहा, '...हमें इसकी जरूरत थी। यह हमारे पर्यटन और लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। यह एक बड़ा कदम है जो आज उठाया गया है। मैं इसके लिए रेल मंत्रालय, पीएम मोदी को बधाई देता हूं...।' उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी के रेल से जुड़ने से कई समस्याओं का हल होगा। घाटी में पर्यटन कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। ऐसे में सड़क सेवा के कारण होने वाली कई समस्याओं का समाधान भी हो पाएगा। यह वस्तुओं और सेवाओं के परिवहन और आपूर्ति में भी मददगार साबित होगी।
फारूक अब्दुल्ला ने कहा, मुझे उम्मीद है कि रेल सेवा हमारे लोगों के लिए प्रगति लाएगी। हमें उम्मीद थी कि यह सेवा यह 2007 में शूरू होगी, लेकिन भूगोलिक परिस्थितियों के कारण ऐसा हो नहीं पाया। लेकिन अब इन पर काबू पा लिया गया है। अब जल्द ही रेल के माध्यमस से कश्मीर देश के बाकी हिस्सों के साथ जुड़ जाएगा।
#WATCH | J&K: On PM Modi to flag off the first electric train in the valley and train service between Sangaldan station & Baramulla station today, National Conference Chief Farooq Abdullah says, "...We needed it. It is important for our tourism and people. This is a big step that… pic.twitter.com/hu6F7GCfE3
— ANI (@ANI) February 20, 2024
जम्मू के मौलाना आजाद (एमए) स्टेडियम में मंगलवार को पीएम मोदी ने 32,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री ने आधिकारिक तौर पर आईआईटी जम्मू परिसर का भी उद्घाटन किया। शैक्षणिक परिसर में 52 प्रयोगशालाएं, 104 संकाय कार्यालय और 27 व्याख्यान कक्ष हैं। परिसर में लगभग 1,450 छात्रों के लिए छात्रावास की सुविधा है। वर्तमान में विभिन्न कार्यक्रमों में 1,400 से अधिक छात्र पंजीकृत हैं।
पीएम मोदी ने देश भर में केंद्रीय विद्यालयों (केवी) और 13 नए नवोदय विद्यालयों (एनवी) के लिए 20 नए भवनों का भी उद्घाटन किया। ये नवनिर्मित केवी और एनवी भवन देश भर के छात्रों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
राष्ट्र को समर्पित परियोजनाओं में आईआईटी भिलाई, आईआईटी तिरूपति, आईआईटी जम्मू, आईआईआईटीडीएम कुरनूल के स्थायी परिसर शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा समर्पित इन सभी शैक्षिक परियोजनाओं की कुल लागत 13,375 करोड़ रुपये है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जम्मू में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जम्मू का भी उद्घाटन किया।