{"_id":"b2da0312392befc4c0a4c2b121397f23","slug":"nc-leader-attacked-with-stone-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी कश्मीर में नेकां कार्यकर्ताओं पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिणी कश्मीर में नेकां कार्यकर्ताओं पर पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 26 Nov 2014 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के रेनजिपुरा अवंतिपोरा इलाके में बुधवार को युवाओं ने नेकां के पुलवामा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रत्तनपुरी के काफिले पर पथराव किया। इसमें वह घायल हो गए। इस दौरान तीन गाड़ियों को भी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इलाके में गाड़ियों पर सवार नेकां समर्थक झंडे लहराते हुए रत्तनपुरी के लिए वोट मांग रहे थे। इसी दौरान कुछ युवाओं ने उन्हें निशाना बनाते हुए पथराव किया। इससे गाड़ी से उतरते समय रत्तनपुरी के पैर में एक पत्थर लगा।
विज्ञापन
इस हमले में तीन अन्य कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं। समर्थकों के अनुसार, छह से आठ युवाओं ने उन पर जमकर पत्थरों की बरसात की। तीन गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है। रत्तनपुरी को अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
रत्तनपुरी ने बताया कि उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है और वह चल नहीं सकते। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की धड़पकड़ शुरू कर दी गई है।