फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NC issued his election manifesto

नेका ने जारी किया घोषणा पत्र, पढ़िए क्या है खास?

Wed, 26 Nov 2014 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 26 Nov 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
NC issued his election manifesto

नेकां ने विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में वर्ष 2008 के अधिकतर नारे शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में जनरल सेक्रेटरी अली मोहम्मद सागर द्वारा घोषणा पत्र जारी किया गया, जो पार्टी के खान्यार विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भी हैं। अनुच्छेद 370, स्वशासन की बहाली और अफस्पा को हटाने जैसी बातों को घोषणा पत्र में शामिल किया गया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच सदियों से चल रहे तनाव को बातचीत के जरिये जल्द खत्म करने को पार्टी ने घोषणापत्र में स्थान दिया है।

अनुच्छेद 370 पर घोषणापत्र में लिखा गया है कि इससे कोई भी छेडछाड़ नहीं कर सकता। नेकां ऐसा करने वाले का हमेशा विरोध करेगी। सागर ने कहा कि नेकां हमेशा अफस्पा को हटाने के लिए लड़ाई जारी रखेगी। इस मौके पर मोहम्मद अकबर लोन और नासिर असलम वानी भी थे।
विज्ञापन


सागर ने कहा कि पार्टी राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी तरह से भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उनकी पार्टी का एजेंडा अलग है और भाजपा का अलग। नेकां और भाजपा दरिया के दो किनारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed