फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NC is protecting land jihadis: Sunil

लैंड जेहादियों को बचा रही नेकां : सुनील

विज्ञापन
NC is protecting land jihadis: Sunil
- स्थगन प्रस्ताव पर बहस की अनुमति न देने पर सदन के बाहर भाजपा विधायकों का धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि नेशनल कान्फ्रेंस (नेकां) के लोग लैंड जेहादियों को बचा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में वक्फ के नाम पर जमीन हड़पने का काम सबसे अधिक नेकां के रिश्तेदारों, परिवारों, कार्यकर्ताओं ने किया है। खासतौर पर एक विशेष समुदाय की ओर से जम्मू संभाग की जनसांख्यिकी को बदलने की कोशिश की जा रही है। विधानसभा में दैनिक वेतन भोगियों और बेरोजगार युवाओं के मामले पर स्थगन प्रस्ताव बहस की अनुमति न देने पर भाजपा के 28 विधायकों ने बुधवार को सदन के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पिछले तीन दिन से नेकां के विधायकों ने वक्फ के नाम पर सदन को नहीं चलने दिया। हम स्पीकर अब्दुल रहीम राथर को मुबारकबाद देते हैं, जिन्होंने संविधान के नियमों का पालन करते हुए वक्फ पर नेकां सदस्यों को चर्चा के लिए अनुमति नहीं दी। नेकां विधायकों ने तीन दिन तक हंगामा करके अहम मुद्दे से भटकाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed