फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NC government is cheating the public with 'lollipop politics'

Jammu Kasahmir: ‘लॉलीपॉप राजनीति’ से जनता को ठग रही एनसी सरकार, भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप

Sat, 11 Oct 2025 12:40 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 11 Oct 2025 12:40 PM IST
सार

भाजपा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार पर जनता से धोखाधड़ी और 'लॉलीपॉप राजनीति' करने का आरोप लगाया, जिसमें बिजली, एलपीजी और रोजगार जैसे वादे महज दिखावा बताए गए। पार्टी ने उमर अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री पर भी तीखा तंज कसते हुए सरकार की नाकामियों और लंबित फाइलों को लेकर सवाल उठाए।

विज्ञापन
NC government is cheating the public with 'lollipop politics'
प्रेस वार्ता में लॉलीपॉप के साथ भाजपा प्रवक्ता अभिजीत जसरोटिया व परिमोक्ष सेठ । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार लॉलीपॉप, बहाने व नाकामियों की सरकार है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बडगाम विधानसभा सीट जीतने के तुरंत बाद छोड़ दी व जनता को नेता रहित छोड़ दिया। उन्होंने अपनी कश्मीरी टोपी तक छोड़ दी जिसे केवल राजनीतिक लाभ के लिए धारण किया था।

विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता में यह बातें प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अभिजीत सिंह जसरोटिया ने कहीं। जसरोटिया ने उपमुख्यमंत्री पर भी तंज कसा और कहा कि उनकी काली चश्मे वाली आदत यह दर्शाती है कि वे केवल अंधेरा देखते हैं, विकास को नहीं।
विज्ञापन


कहा, एनसी सरकार ने अपने चुनावी वादों, बिजली, एलपीजी, रोजगार और कल्याण योजनाओं को केवल लॉलीपॉप साबित किया। यह धोखाधड़ी वाली राजनीति शेख अब्दुल्ला से शुरू हुई जिन्होंने पहले पाकिस्तान बनाने का वादा किया और फिर जेल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल में बाढ़ के समय भी सरकार केवल हेलिकॉप्टर से सर्वे करती रही जबकि जनता पीड़ित ही बनी रही। प्रवक्ता परिमोक्ष सेठ ने कहा कि महाधिवक्ता की नियुक्ति, स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष और अभियंताओं के प्रमोशन की फाइलें सीएम कार्यालय में पड़ी हैं।


जम्मू प्रांत की सड़कें भी खराब हैं, लेकिन सीएम केवल बहाने बना रहे हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप महोत्रा ने सभी लंबित फाइलों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की और जनता से कहा कि वे एनसी की धोखाधड़ी, अहंकार और ध्यान भटकाने वाली राजनीति को समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed