फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NC and Congress join hands in Ramban, Kishtwar and Rajori

रामबन, किश्तवाड़ व राजोरी में नेकां और कांग्रेस ने मिलाया हाथ

विज्ञापन
NC and Congress join hands in Ramban, Kishtwar and Rajori
जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पांच और जिलों में चौथे चरण में आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा। इनमें जम्मू संभाग के चार में से तीन जिलों रामबन, किश्तवाड़ व राजोरी में नेकां और कांग्रेस ने हाथ मिला लिया है। पुंछ और कश्मीर के बारामुला जिले में चुनाव रोचक होने की संभावना है।
विज्ञापन

किश्तवाड़ में डीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के लिए नेकां और कांग्रेस ने हाथ मिला लिया है। नेकां के पूर्व विधायक सज्जाद अहमद किचलू और कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद सरूरी के बीच सहमति बनी। इसमें तय हुआ कि अध्यक्ष नेशनल कांफ्रेस का और उपाध्यक्ष कांग्रेस का होगा। इसके लिए अध्यक्ष पूजा ठाकुर नेकां दच्छन डीडीसी सदस्य और उपाध्यक्ष के लिए मुगल मैदान की डीडीसी सदस्य सामिया शबीर का नाम तय किया गया है।
विज्ञापन

राजोरी में नेकां, कांग्रेस और पीडीपी में गठबंधन पर चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि नेकां से अध्यक्ष नसीम लियाकत और कांग्रेस से उपाध्यक्ष शब्बीर खान या अब्दुल कयूम मीर हो सकते हैं। रामबन में तय फार्मूले के तहत नेकां से अध्यक्ष और कांग्रेस से उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार होंगे। भाजपा भी तीन सदस्यों और निर्दलियों के साथ दमखम दिखाने की कोशिश में है। छह सीटें जीतने वाली नेकां ने संगलदान से निर्वाचित डॉ. शमशादा शान को अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया है। वहीं कांग्रेस की झोली में दो सीटें हैं। कांग्रेस से इम्तियाज अहमद खांडे का नाम उपाध्यक्ष पद के लिए चल रहा है। इन दोनों दलों से एक भी सदस्य की क्रॉस वोटिंग होने पर सारा खेल बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर के बारामुला में रोचक मुकाबला होने की संभावना है। यहां से पूर्व सांसद मुजफ्फर हुसैन बेग की पत्नी सफीना बेग के निर्दल प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद पर दावेदारी करने की संभावना है। पीपुल्स कांफ्रेंस के तीन व अपनी पार्टी के दो सदस्यों का भी इन्हें समर्थन है। गत 10 फरवरी को कोरम के अभाव में चुनाव प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी थी। सफानी बेग पीडीपी की महिला विंग की अध्यक्ष थीं। चुनाव में टिकट न मिलने पर उन्होंने पार्टी छोड़कर निर्दल प्रत्याशी के रूप में भाग्य आजमाया था।
राजोरी
नेकां 05
कांग्रेस 03
भाजपा 03
पीडीपी 01
अपनी पार्टी 01
निर्दल 01
रामबन
नेकां 06
निर्दल 03
भाजपा 03
कांग्रेस 02
किश्तवाड़
नेकां 06
निर्दल 03
भाजपा 03
कांग्रेस 02
पुंछ
निर्दल 08
कांग्रेस 04
नेकां 02
बारामुला
निर्दल 03
पीपुल्स कांफ्रेंस 03
कांग्रेस 02
नेकां 02
पीडीपी 02
अपनी पार्टी 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed