नवरात्र महोत्सव के शुरू होने के साथ मां वैष्णो देवी के दरबार में रौनक बढ़ गई है। भवन और गुफा को विदेशी फूलों से सजाया गया है। इसकी भव्यता देखते बन रही है। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए प्रमुख चौराहों पर प्रवेश द्वार भी बनाए गए हैं। वहीं महोत्सव और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को लेकर एहतियातन सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
तस्वीरों में देखिये माता वैष्णो देवी का विदेशी फूलों से सजा दरबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवन मार्ग सहित पूरी धर्मनगरी में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। एसएसपी रियासी निशा नतयाल के अनुसार कटड़ा से भवन तक जवान तैनात रहेंगे। भवन मार्ग पर हर श्रद्धालु को मेटल डिटेक्टर मशीन से गुजरना अनिवार्य किया गया है। सामान को एक्स-रे मशीन से चेक किए बिना आगे नहीं ले जाने दिया जाएगा।
डॉग स्क्वायड का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। कटड़ा से भवन तक सीआरपीएफ व राज्य पुलिस के जवान चौबीस घंटे नजर बनाए हुए हैं। एसएसपी के अनुसार निकाय चुनाव के लिए सीआईएसएफ की कंपनी भी मंगवा गई है, ताकि कोई परेशानी नहीं आए। उधर, रेलवे स्टेशन पर भी जीआरपी व आरपीएफ की टीमें औचक नाके लगा कर लोगों की जांच पड़ताल कर रही है।
भेंट प्रतियोगिता, इंटरनेशनल दंगल बनेगा आकर्षण का केंद्र
नवरात्र महोत्सव इस बार अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता, इंटरनेशनल दंगल, हास्य व्यंग्य, प्रतियोगिता आदि मुख्य आकर्षण होंगे। कार्यक्रम के लिए पंडाल बनाने का काम भी अंतिम चरण में है। इस बार सामाजिक संदेश की प्रस्तुति भी महोत्सव का हिस्सा रहेगी। वहीं भेंट प्रतियोगिता के आखिरी दिन मेगा फाइनल में कई बड़ी बॉलीवुड हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। दंगल केे आयोजन के लिए मलटीपर्पज स्टेडियम में अखाड़ा बनाने की कवायद चल रही है।
इसमें देश व विदेश के पहलवान दांवपेंच आजमाएंगे। वहीं हास्य व्यंग्य प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बाहरी राज्य से भी कलाकार पहुंचेंगे। भेंट प्रतियोगिता के ऑडिशन पिछले कई दिनों से लिए जा रहे हैं, जबकि दंगल में भाग लेने के लिए देश के अलावा बेला रूस, इंग्लैंड, व यूक्रेन से पहलवान पहुंचेंगे।