{"_id":"641cb946b545a8dad30ef3c4","slug":"navratra-mahotsav-samba-news-c-10-1-75509-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नौनिहालों को भी आशीर्वाद दिलाने चीची माता के दर पहुंच रहे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नौनिहालों को भी आशीर्वाद दिलाने चीची माता के दर पहुंच रहे भक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के दूसरे दिन भी मंदिर में रही भारी भीड़, सुरक्षा के खास इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। चीची माता मंदिर में वीरवार को दूसरे नवरात्र पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालु अपने नौनिहालों को भी साथ लेकर महामाई का आशीर्वाद दिला रहे थे। मुख्य द्वारा पर पुलिस जवान मेटल डिटेक्टर से जांच करने के बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। मंदिर परिसर के अंदर ही सजी दुकानों से भक्तों ने जमकर खरीदारी भी की।
मुख्य द्वार के सामने माता के प्रसाद की दुकानें सजी हुई हैं, जहां से श्रद्धालु माता को चढ़ाने के लिए प्रसाद खरीदते हैं। दुकानदारों भी ग्राहकों की अच्छे से आवाभगत कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धालुओं के लिए कई प्रकार के स्टॉल लगाए हैं। मंदिर कमेटी के प्रबंधकों ने श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं की हैं। श्रद्धालुओं के लिए लंगर का खास प्रबंध किया गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी बंसी लाल के अनुसार सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाता है, जो दिन भर जारी रहता है। शाम तक भक्तों की भीड़ बनी रहती है। जिला प्रशासन के अधिकारी भी समय-समय पर जायजा ले रहे हैं। पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए 24 घंटे दौरे पर रहते हैं। चीची माता मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन काफी सतर्क है।