फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   navratra, maa bawe vali temple

Jammu News: माता बावे वाली मंदिर में थाइलैंड व सिंगापुर के फूल बिखरेंगे आस्था की महक, केसरी रंग करवाएगा अद्भुत अहसास

विज्ञापन
navratra, maa bawe vali temple
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। नवरात्र का आगाज 15 अक्तूबर से होगा। इससे पहले ही मंदिरों के शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में रौनक लग रही है। दुकानें सज चुकी हैं। साथ ही रंग-बिरंगी लाइटों के साथ मंदिरों को सजाया जा रहा है। इस बार माता बावे वाली मंदिर को आकर्षक बनाने के लिए विदेशी फूल मंगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा देसी फूल भी महक बिखेरेंगे। थाइलैंड और सिंगापुर के फूलों से मां के दरबार की सजावट भक्तों काे अलग सा महसूस करवाएगी। इन फूलों से मंदिर को 14 अक्तूबर की रात को ही सजा दिया जाएगा।

महंत बिट्टा बताते हैं, मां का दरबार हर बार देसी के साथ विदेशी फूलों से सजाने का प्रयास करते हैं। पहले नवरात्र से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो जाती है। इसलिए साज-सज्जा और बेहतर करने के लिए हर साल विदेशी फूल मंगवाए जाते हैं। इस बार कोलकाता, अमृतसर और दिल्ली की मार्केट से भी फूल मंगवा रहे हैं और थाइलैंड व सिंगापुर से फूल लाए जा रहे हैं, ताकि हर श्रद्धालु मां के दर्शन करने के साथ प्रकृति का अद्भुत अनुभव कर सके। लगभग 10 क्विटंल भिन्न प्रकार के फूल दरबार की शोभा बढ़ाएंगे। पूरे मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। परिसर के बाहर के वातावरण में जम्मू के फूलों का रस घुलेगा। इन्हें रोज बदला जाएगा। इसी तरह पूरे क्षेत्र को एक समान रूप दिया है। दुकानों पर केसरी रंग चढ़ा है। हर दुकान के ऊपर बोर्ड भी केसरी रंग का है। रोड को चौड़ा किया जा रहा है। सड़क किनारे खाली जगह पर टाइलें लगाई गई हैं। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मंदिर के लगभग एक किमी के दायरे में पेंटिंग की जा रही है।
विज्ञापन


यातायात और सुरक्षा योजना हो रही तैयार
बावे मंदिर समेत शहर के तमाम मंदिरों की सुरक्षा को लेकर योजना बनाई जा रही है। पुलिस और यातायात पुलिस की ओर से सुविधाओं को लेकर मंथन किया जा रहा है। जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्लानिंग बनाई जा रही है। हालांकि शहर में कई जगहों पर इस समय सीवरेज व स्मार्ट सिटी के तहत कार्य चल रहे हैं जिस कारण जाम से निपटना बड़ी चुनौती होगी। एसएसपी चंदन कोहली का कहना है कि सुरक्षा को लेकर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहु पुलिस स्टेशन से बावे मंदिर तक पूरे रास्ते को समान रूप देने का प्रयास किया है। दुकानों पर केसरी रंग किया है। साथ ही केसरी रंग के इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड लगाए। इससे श्रद्धालुओं को विशेष अहसास होगा। उपराज्यपाल की तरफ से विशेष आदेश दिया था। इसके अलावा खाली जगहों पर टाइल लगाई हैं। साथ ही खाली जगहों पर चित्रकारी करवाई है। उम्मीद है कि नवरात्र से पहले कार्य पूरा हो जाए।
-राहुल यादव, सीईओ, स्मार्ट सिटी जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed