{"_id":"632b79ee8f545d78b157ee85","slug":"navratr-jammu-city-news-jmu2685280152","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के लिए सजे बाजार, थोक खरीदारी ने पकड़ा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के लिए सजे बाजार, थोक खरीदारी ने पकड़ा जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शारदीय नवरात्र 26 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजार सज गए है, श्रद्धालु भी खरीदारी में जुट गए हैं। हालांकि श्राद होने के चलते अब तक लोग खरीदारी के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। लेकिन थोक खरीदारी तेज हो गई है। शहर के विभिन्न मंदिरों को भी सजाया जा रहा है। शनिवार तक माता के मंदिर रंगबिरंगे फूलों और लाइटों से जगमगाने लगेंगे।
पर्व को लेकर बाजारों में नारियल, चुनरी, कलश के अलावा व्रत में प्रयोग होने वाली सामग्री की बिक्री हो रही है। परेड में दुकानदार सुनील महाजन ने कहा कि अभी श्राद हैं ऐसे में आम लोग खरीदारी के लिए नहीं पहुंच रहे है। लेकिन आसपास के दुकान थोक माल की खरीद रहे हैं।
माता की चुनरी मिल रही 10 से 200 रुपये में
इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा पूजन सामग्री व अन्य सामान के दाम में मामूली वृद्धि हुई है। चुनरी 10 से लेकर 200 रुपये तक उपलब्ध है। फल विक्रेता सोहन लाल ने कहा कि फलों के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। सेब 40 से 50 रुपये, केला 60 से 70 रुपये दर्जन मिल रहा है। नवरात्र के दौरान कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
फूलों की माला 20 रुपये हुई महंगी
रणबीरेश्वर मंदिर के सामने फूल बेचने वाले विक्रेताओं के अनुसार नवरात्र में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। फूलों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। पहले 50 रुपये में मिलने वाली फूलों की माला अब 70 रुपये में मिल रही है। फूल भी महंगे मिल रहे है। श्राद खत्म होने के बाद कारोबार में उछाल आएगा।