फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   navlekhan award

Jammu News: लेखक रजनीश गुप्ता नवलेखन पुरस्कार-2022 से सम्मानित

विज्ञापन
navlekhan award
-हिंदी साहित्य मंडल ने जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी में करवाया कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


जम्मू। हिंदी साहित्य मंडल जम्मू ने बुधवार को जम्मू के जाने-माने लेखक-नाटककार रजनीश गुप्ता को वार्षिक नवलेखन तेज पुरस्कार-2022 के पांचवें संस्करण से सम्मानित किया। कार्यक्रम जम्मू एवं कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी में हुआ। इसमें प्रसिद्ध थिएटर निर्देशक दीपक कुमार मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर राजिंदर शर्मा ने की।

डॉ. एचएसएम के अध्यक्ष चंचल डोगरा, गुलाटी परिवार से चंदर शेखर गुलाटी, थिएटर कार्यकर्ता रविंदर शर्मा और रजनीश गुप्ता ने मंच साझा किया। रजनीश गुप्ता को नाटक-एकांकी पुस्तक ''तांडव'' के लिए नवलेखन तेज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें 11000 रुपये नकद राशि, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। मंडल की ओर से यह पुरस्कार स्वर्गीय तेजभान गुलाटी की स्मृति में दिया जाता है। बता दें कि इससे पहले यह पुरस्कार कुंवर शक्ति सिंह, सुमित सूदन, काजल सूरी और नरेश खजूरिया को कविता संग्रहों के लिए दिया जा चुका है। यह पहली बार है कि यह पुरस्कार कविता के अलावा किसी अन्य विधा के लिए दिया गया है। इस वर्ष निर्णायक मंडल में कवि-कथाकार महाराज कृष्ण संतोषी, लेखक-संस्कृति कार्यकर्ता और पूर्व अतिरिक्त सचिव सांस्कृतिक अकादमी डॉ. अरविंदर और प्रो. रजनी बाला, एचओडी स्नातकोत्तर हिंदी विभाग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed