फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National Voters Day Today

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज

Sun, 25 Jan 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Sun, 25 Jan 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
National Voters Day Today
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
विज्ञापन


शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। वहीं विभिन्न कार्यक्रमों का लेखा-जोखा भी तैयार कर लिया गया। रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में एडीसी कठुआ प्रसन्ना रामास्वामी हिस्सा लेंगे।

जिला प्रशासन की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रविवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा।

रैली शहीदी चौक से रवाना की जाएगी और पूरे शहर में मतदाताओं को जागरूक करेगी। इसके बाद जिला सचिवालय सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।

नए मतदाताओं को उनके नए वोटर आईडी कार्ड भी दिए जाएंगे। समारोह में एडीसी कठुआ मुख्य अतिथि होंगे, जो नए मतदाताओं को उनके अधिकारों से अवगत करवाएंगे।

इसके साथ ही उन्हें मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाएंगे। इस मौके पर विभिन्न विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed