फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   national voters day in samba

विभिन्न पंचायतों में मतदाता दिवस पर हुए कार्यक्रम

विज्ञापन
national voters day in samba
परगवाल के हायर स्कैंडरी स्कूल में मतदान दिवस पर शपथ लेंगे हुये
सांबा। जिले के विभिन्न पंचायतों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को वोट के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया। जिले की दियानी पंचायत में सरपंच प्रदीप ललोत्रा की देखरेख में कार्यक्रम किया गया। सरपंच ने लोगों को अपना वोट देने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वोट करना अति आवश्यक है। इसे व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। वहीं सीमावर्ती पंचायत बैनगलाड की सरपंच स्वाति शर्मा, नायब सरपंच बब्लु चौधरी, पंगदौर की सरपंच रीना चौधरी, सदोह के नायब सरपंच दवेंद्र सिंह, मावा की सरपंच अनीता देवी, राजपुरा के सरपंच सुरेश शर्मा की देखरेख में कार्यक्रम हुए व लोगों को वोट के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

-----------------
लोगों को लोकत्रंत के उत्सव में योगदान का महत्व बताया
अखनूर। गेस्ट हाउस में सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इसमें मुख्य रूप से एसडीएम गोपाल सिंह और मैरा मेंदरिया की बीडीसी चेयरपर्सन सुषमा शर्मा उपस्थित हुईं। नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित किए गए और मतदाताओं को लोकत्रंत के उत्सव में योगदान का महत्व बताया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन

-------------------
मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को मतदाता दिवस को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें स्कूली बच्चों समेत क्षेत्र के बीएलओ शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नीतू गंडोत्रा मुख्य रूप से शामिल रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि करोना के चलते इस कार्यक्रम को सीमित रखा गया। उसके बावजूद ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने के लिए विचार विमर्श किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु होने पर युवा अपने नाम मतदाता सूची में जरूर दर्ज कराएं और अपने मत का प्रयोग करें। इस मौके वोट डालने की शपथ भी ली गई। संवाद
------------------
नए मतदाताओं को वितरित किए कार्ड
मतदाता दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर सोमवार को एसडीएम रामलाल शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नए युवा मतदाताओं को कार्ड वितरित किए गए। एसडीएम ने कहा कि हर गांव में बीएलओ नियुक्त होने पर युवाओं को 18 वर्ष आयु के बाद अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं ताकि वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदान कर सकें।
दूसरी तरफ तहसील सुचेतगढ के चकरोई कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नए मतदाताओं को कार्ड वितरित किए गए। इस मौके पर पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल मुख्य तौर पर मौजूद थे। जबकि बीडीसी चेयरमैन तरसेम सिंह विशेष तौर पर कार्यक्रम में मौजूद रहे। तहसीलदार निर्भया शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री ने बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री चौधरी ने देशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की मुबारकबाद दी और कहा कि हर देशवासी का कर्तव्य है कि वह अपने वोट का इस्तेमाल जरूर करें और जो लोग 18 वर्ष से ऊपर हैं वह अपना वोट जरूर बनवाएं।

इस मौके पर तहसीलदार गनदीप कुमार सहित डीडीसी सदस्या प्रो. गारू राम, विद्या मोटन, ब्लाक मीरां साहिब चेयरमैन दलीप कुमार व आरएस पुरा ब्लाक चेयरमैन तरसेम शर्मा सहित कई युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed