{"_id":"641bfb342c524695cb0a60e6","slug":"national-table-tennis-championship-manika-batra-defeated-by-yashini-3-to-1-tamil-nadu-reached-final-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: मनिका बत्रा को याशिनी ने 3-1 से हराया, फाइनल में पहुंचा तामिलनाडु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: मनिका बत्रा को याशिनी ने 3-1 से हराया, फाइनल में पहुंचा तामिलनाडु
Thu, 23 Mar 2023 12:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:39 PM IST
सार
सेमीफाइनल में तमिलनाडु की याशिनी शिवशंकर ने दुनिया में 35वीं नंबर और देश में शीर्ष क्रम की पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन मनिका बत्रा को सीधे गेम में 3-1 से हराया।
विज्ञापन
मनिका बत्रा (फाइल)
विस्तार
जम्मू विश्वविद्यालय में जारी 84वीं यूटीटी इंटर-स्टेट नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में तमिलनाडु ने गत चैंपियन पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल जगह बनाई। आरबीआई ने दिल्ली को 3-1 से मात दी।
विज्ञापन
सेमीफाइनल में तमिलनाडु की याशिनी शिवशंकर ने दुनिया में 35वीं नंबर और देश में शीर्ष क्रम की पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन मनिका बत्रा को सीधे गेम में 3-1 से हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में तमिलनाडु ने पीएसपीबी 3-1 से मात देकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। कौशिका वेंकटेशन ने मनिका बत्रा को 11-8, 9-11, 11-8, 7-11, 11-5 से हराया।
विज्ञापन
वहीं याशिनी शिवशंकर ने रीथ ऋषि 3-11, 11-8, 11-5, 10-12, 11-5 से हराया। पीएसपीबी की काव्या श्री भास्कर ने अर्चना कामथ को 7-11, 5-11, 11-8, 11-5, 2-11 से हारी। इसके बाद याशिनी शिवशंकर ने मनिका बत्रा को 11-6, 11-8, 11-8 से हराया और टीम को फाइनल तक पहुंचाया।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में पीएसपीबी ने दिल्ली 3-0 से हराया। मानव ठक्कर ने पायस जैन 11-9, 11-4, 11-5 से हरया। जी साथियान ने सुधांशु ग्रोवर को 11-6, 11-8, 8-11, 11-1 से हराया। हरमीत देसाई ने यशांश मलिक को 7-11, 11-8, 12-10, 11-3 से हराया। वहीं आरएसपीबी ने तेलंगाना को 3-2 से हराया।
